अमित शाह का कांग्रेस पर हमला कहा – ‘छत्तीसगढ़ को कांग्रेस के दरबार का ATM बना रखा है’

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अमित शाह का कांग्रेस पर हमला कहा – ‘छत्तीसगढ़ को कांग्रेस के दरबार का ATM बना रखा है’

मानसी शर्मा /- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने आज से चुनाव प्रचार और रैली शुरू कर दी है। जिसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राजनांदगांव पहुंचे, जहां वह पार्टी के चारों उम्मीदवारों के नामांकन में भी शामिल होंगे। इससे पहले उन्होंने दोपहर 12 बजे स्टेट स्कूल मैदान में सभी को संबोधित किया। फिर अमित शाह काफिले के साथ रोड शो करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचेंगे।

BJPके ‘परिवर्तन संकल्प महासभा’ को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ”हमने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए बहुत काम किया है। भूपेश बघेल, आपने 5 साल में यहां क्या किया? मैं जानता हूं आप विकास का हिसाब नहीं रखते। आने वाला चुनाव सरकार बनाने का चुनाव नहीं है, आने वाला चुनाव विधायक चुनने का नहीं है, बल्कि आने वाला चुनाव पीएम मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को सुनहरा भविष्य बनाने का चुनाव है।”

‘छत्तीसगढ़ को कांग्रेस के दरबार का ATM बना रखा है’

गृह मंत्री ने आगे कहा कि, भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को कांग्रेस के दरबार का ATM बना रखा है। छत्तीसगढ़ के आदिवासी युवाओं के अधिकार का पैसा, दलित युवाओं के अधिकार का पैसा और पिछड़े वर्ग के युवा भाई बहनों के अधिकार का पैसा भी कांग्रेस के दिल्ली दरबार की तिजोरी में जाता है।

अमित शाह ने कहा, ”कांग्रेस शासन में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ ‘बीमारू’ राज्य हुआ करते थे। “अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ बनाया और जब हमारी सरकार बनी तो डॉ। रमन सिंह सीएम बने और 15 साल के भीतर उन्होंने इस राज्य का विकास किया।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘भूपेश बघेल सरकार ने कई वादे किए थे। उन्होंने मुफ्त गैस सिलेंडर देने का वादा किया था। वे पूरे राज्य में शराबबंदी करने वाले थे, क्या हुआ? बिजली बिल आधा करने का वादा था, क्या हुआ? भूपेश बघेल की सरकार में न ओबीसी खुश है, न आदिवासी, न महिलाएं, न किसान। केवल गांधी परिवार ही खुश है।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox