अब बिना दवा के कंट्रोल करें अपना शुगर बस !  करना होगा  दोपहर के वक्त एक छोटा सा काम 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब बिना दवा के कंट्रोल करें अपना शुगर बस !  करना होगा  दोपहर के वक्त एक छोटा सा काम 

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/  नई दिल्ली / मानसी शर्मा – डायबिटीज आज सबसे खतरनाक बीमारी में से एक है। यह दुनिया की सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ने वाली बीमारी भी है, जिसे साइलेंट बीमारी के तौर पर भी जाना जाता है। यह दबे पांव शरीर के अंदर पहुंच जाती है और बीमार बना देती है। डायबिटीज के मरीजों को खानपान का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। ब्लड शुगर हाई और लो होता रहता है। ऐसे में इससे बचने के लिए साइंटिस्ट्स ने गजब का तरीका बताया है। दावा है कि अगर डायबिटीज के मरीज इस तरीके को आजमा लें तो बिना दवा के ही उनका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा।

दोपहर में करें ये काम, कंट्रोल होगा ब्लड शुगर

अमेरिकन डायबिटी एसोसिएशन में पब्लिश एक स्टडी रिपोर्ट में दावा है कि डायबिटीज मरीज अगर दोपहर में वर्कआउट या एक्सरसाइज करते हैं तो उनका शुगर लेवल बाकी लोगों के मुकाबले काफी कंट्रोल रहता है। डायबिटीज सेंटर के रिसर्च ने भी दावा किया है कि 4 साल में 2,400 लोगों पर हुई स्टडी इस बात की पुष्टि करती है।

एक्सरसाइज से कंट्रोल होगा ब्लड शुगर लेवल

इस स्टडी के मुताबिक, डायबिटीज मरीजों के लिए एक्सरसाइज बेहद जरूरी है। लेकिन इससे भी ज्यादा जरूरी है एक्सरसाइज का समय, यह शुगर लेवल को कंट्रोल करने का कारगर उपाय है। दोपहर में ही जंपिंग रोप, स्विमिंग, साइकिलिंग, रनिंग, जॉगिंग और वॉकिंग कर सकते हैं। अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन की एक और रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सरसाइज से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत तो होता ही है, लंग्स फंक्शन, कार्डिएक फंक्शन में सुधार होता है और इंसुलिन का प्रोडक्शन भी बढ़ता है।

एक्सरसाइज करते समय ध्यान रखें

इस स्टडी के मुताबिक, एक्सरसाइज ग्रुप में करने की बजाय हमेशा अकेले में ही करें, इसका जबरदस्त फायदा होता है। हफ्ते में एक तरह की नहीं बल्कि मिक्स करके ही वर्कआउट करना चाहिए. इससे डायबिटीज जल्दी कंट्रोल होता है। बुजुर्गों को योग, वॉक और बैलेंस एक्सरसाइज ही करनी चाहिए, इससे उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होती और उनका हेल्थ बेहतर होता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox