अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की बैठक में शामिल होगा चीन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की बैठक में शामिल होगा चीन

-भारत को समय की दिक्कत का बहाना बना कर दिया था इंकार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ब्यूरो/- भारत ेके बाद अब पाकिस्तान भी अफगानिस्तान मसले को लेकर अमेरिका, रूस व चीन जैसे बड़े देशों के साथ एक बैठक कर रहा है। जिसमें उसी चीन ने शामिल होने की अपनी हामी भर दी है। हालांकि भारत द्वारा आयोजित की गई बैठक का चीन ने यह कहकर इंकार कर दिया था की समय का अभाव है। फिर भी भारत ने सात क्षेत्रिय देशों के साथ मिलकर बैठक का सफल आयोजन किया जिससे चीन व पाकिस्तान को मिर्ची लगी हुई है।
                 मीडिया से बात करते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा है कि चीन विस्तृत ट्रोइका बैठक की पाकिस्तानी मेजबानी का समर्थन करता है। हम दुनिया में आम सहमित बनाने के लिए अफगानिस्तान में स्थिरता के लिए अनुकूल सभी कोशिशों का समर्थन करते हैं। वेनबिन ने आगे बताया है कि अफगानिस्तान में चीन के विशेष दूत यू जिओ योंग पाकिस्तान द्वारा आयोजित इस बैठक में भाग लेंगे।
                 पाकिस्तान द्वारा आयोजित इस बैठक में रूस, अमेरिका, चीन और पाकिस्तान के प्रतिनिधि अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी से भी मुलाकात करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 नवंबर को मुत्ताकी इस्लामाबाद पहुंच रहे हैं। ये वार्ता ऐसे वक्त में हो रही है जब भारत ने अफगानिस्तान मसले पर कई देशों के साथ बातचीत की है। इस बैठक में पाकिस्तान और चीन को भी बुलाया गया था लेकिन दोनों देशों ने आने से इनकार कर दिया था। ऐसे वक्त में जब तालिबान अंतर्राष्ट्रीय मान्यता की मांग कर रहा है, यह बैठक महत्वपूर्ण हो सकती है। हालांकि पाकिस्तान ने अब तक तालिबान सरकार को मान्यता नहीं दी है लेकिन तालिबान शासन को मान्यता दिलाने के लिए लगातार फ्रंटफुट पर खेल रहा है। रूस और अमेरिका जैसे देश तालिबान को मान्यता देने में कोई जल्दबाजी में नहीं हैं। इन देशों ने कहा है कि जब तक तालिबान अपना वादा पूरा नहीं करता तब तक मान्यता की कोई बात ही नहीं है।
                   इस बैठक को लेकर पाकिस्तान के अधिकारी का कहना है कि ट्रोइका प्लस अफगान अधिकारियों के साथ जुड़ाव के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। यह एक समावेशी सरकार के लिए समर्थन व्यक्त करेगा। हम अफगानिस्तान में मानवाधिकारों, विशेष रूप से महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा पर बातचीत करेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox