सोच-समझकर करे हींग का भोजन में इस्तेमाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सोच-समझकर करे हींग का भोजन में इस्तेमाल

-हींग जितना फायेदमंद उतना नुकसानदेह भी साबित हो सकता है, हींग के बारे में जान लीजिए ये बातें

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/हैल्थ डेस्क/- मसालों के औषधीय गुणों के चलते ही उनका प्रयोग भोजन में किया जाता है। हालांकि लोग अकसर स्वाद के लिए भी विभिन्न मसालों का प्रयोग भोजन में करते है। साथ ही मसालों के औषधीय गुण सेहत के लिए विशेष लाभदायक माने जाते हैं। आयुर्वेद में सभी तरह के मसालों के उपयोग की एक उचित मात्रा तय की गई है। मसालों के कम या ज्यादा प्रयोग करने के विपरीत प्रभाव भी देखने को मिलते है जिसकारण फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। आज हम बात कर रहे हैं हींग की जिसे लोग भोजन में अमुमन स्वाद व उसके हाजमा करने के गुण के चलते प्रयोग करते है लेकिन हींग का प्रयोग भी एक उचित मात्रा में करना ही उचित होता है अगर हम इसका ज्यादा मात्रा में उपयोग करते है तो इसके फायदे कम नुकसान ज्यादा होता है।

कितनी मात्रा में हींग का सेवन है फायदेमंद?
वैसे तो मनुष्यों पर हींग के सेवन और सुरक्षात्मक मात्रा को लेकर सीमित अध्ययन उपलब्ध हैं। आमतौर पर खाना पकाने में उपयोग की जाने वाली हींग की मात्रा ज्यादातर व्यक्तियों के लिए सुरक्षित मानी जाती है। वहीं एक अध्ययन में पाया गया कि प्रतिदिन दो बार में 250 मिलीग्राम हींग के सेवन को सुरक्षित माना जा सकता है। हालांकि, जानवरों पर किए गए अध्ययन से पता चलता है कि हींग की ज्यादा मात्रा मुंह में सूजन, गैस, दस्त, चिंता और सिरदर्द का कारण बन सकती है। विशेषज्ञ हींग के सीमित सेवन की सलाह देते हैं, आइए इसके ज्यादा सेवन से होने वाली दिक्कतों के बारे में जानते हैं।

हो सकती है गैस की समस्या
वैसे तो घरेलू उपायों में पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए हींग के सेवन की सलाह दी जाती है, हालांकि इसका लगातार अधिक मात्रा में सेवन पेट में गैस, जलन या दस्त का कारण बन सकता है। हींग के बहुत ज्यादा सेवन से पेट फूल सकता है, भोजन में एक चुटकी हींग को मिलाना उपयुक्त माना जाता है।

रक्तचाप में हो सकती है अनियमितता
लगातार हींग के अधिक मात्रा में सेवन के कारण लोगों को ब्लड प्रेशर में अनियमितता की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं कुछ लोगों में यह सिरदर्द, चक्कर आने और चीजों पर ध्यान न केंद्रित कर पाने की समस्या का भी कारण बन सकती है। ब्लड प्रेशर के रोगियों को डॉक्टर से बिना पूछे हींग का सेवन नहीं करना चाहिए।

गर्भवती महिलाएं रहें सावधान
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं पर हींग के प्रभाव को लेकर चूंकि ज्यादा अध्ययन उपलब्ध नहीं है, ऐसे में इन्हें हींग का सेवन नहीं करना चाहिए। हींग में मौजूद कुछ यौगिक गर्भ से संबंधित जटिलताओं का कारण बन सकते हैं। गर्भावस्था के दौरान खान-पान को लेकर डॉक्टर से सूची बनवा लेना उचित रहता है। बिना डॉक्टरी सलाह के घरेलू उपायों के रूप में भी इसका सेवन न करें।
                     संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। फिर भी उल्लेखित लेख में संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox