अदनान का उड़ाया मजाक, यूट्यूबर एलविश यादव पर भड़के बिग-बॉस होस्ट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अदनान का उड़ाया मजाक, यूट्यूबर एलविश यादव पर भड़के बिग-बॉस होस्ट

-स्टेज पर ही अनिल कपूर ने यूट्यूबर को लगाई फटकार

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- बिग बॉस ओटीटी 3 अब और भी ज्यादा दिलचस्प होते जा रहा है। कंटेस्टेंट्स भी अब फिनाले में जाने के लिए अपना गेम मजबूत करते हुए नजर आ रहे है। लोगों को भी अपने-अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स मिल चुके है। बिग बॉस ओटीटी 3 का 4 हफ्ता पूरा हो चुका है। वहीं अब तक घर में कुल 6 सदस्य बेघर हो चुके है। साथ ही इस वीकेंड के वार में काफी ज्यादा तमाशा देखने को मिला है। शो में इस बार यूट्यूब की दुनिया के दो बड़ी हस्ती बतौर गेस्ट के तौर नजर आए।

दरअसल, फैसल शेख और एल्विश यादव शो में अपने दोस्तों को सपोर्ट करने के लिए आए थे। इसके बाद शो के होस्ट ने दोनों यूट्यूबर को अदनान और लवकेश के ऊपर लगे इल्जाम को डिफेंड करने के लिए कहा। जहां एक तरफ फैसल ने अनिल कपूर के सभी सवालों के जवाब गंभीरता और सच्चाई से दिए। वहीं दूसरी तरफ एल्विश यादव बड़ी टशन के साथ अनिल कपूर को जवाब दे रहे थे।

अदनान का मजाक उड़ाना एल्विश को पड़ा भारी
वो बार बार अदनान का मजाक उड़ा रहे थे। सीधी बात रखने की बजाय घूमा फिराकर मजाक करते हुए जवाब दे रहे थे। उन्होंने अदनान की दिमागी हालत पर भी सवाल उठा दिए। जिसके बाद अनिल कपूर को एल्विश का ये बिहेवियर बिल्कुल पसंद नहीं आया। उन्होंने स्टेज पर ही यूट्यूबर की क्लास लगा दी। दरअसल अनिल कपूर ने पूछा था कि क्यों अदनान ने बाहर की न्यूज़ घर में शेयर की? इसका जवाब देते हुए एल्विश ने कहा “सर मैंने आपको बोला था, उसको थोड़ा मेडिकल इश्यू है डॉक्टर वाला, उसके दिमाग का इश्यू है”। यह बातें एल्विश यादव ने दूसरी बार रिपीट की थी।

यूट्यूबर पर भड़के अनिल कपूर
वही सीधा जवाब न देने पर अनिल कपूर भड़क गए। उन्होंने एल्विश से कहा मजाक एक बार फनी होता है बार बार नहीं। इसके बाद उन्होंने कहा आपको क्या लगता है कि बिग बॉस में उन्हें मेडिकल प्रोसीज़र फॉलो किए बिना शो में डाल दिया है। मैं आपको जेन्यून्ली पूछ रहा हूं आप घड़ी घड़ी जोक मार रहे हो। इसके बाद एल्विस ने माफी मांगी और होस्ट के सवाल का गंभीरता से जवाब दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox