अग्निवीर योजना पर सांसद अवधेश पासी का बड़ा बयान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अग्निवीर योजना पर सांसद अवधेश पासी का बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- राजनीतिक गलियारों में सबसे अधिक चर्चा में रहने वाले फैजाबाद संसदीय सीट से नवनिर्वाचित सांसद व समाजवादी नेता अवधेश पासी ने अग्निवीर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि भाजपा ने अग्निवीर योजना लागू करके सेना का अपमान किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार केंद्र में आती है तो अग्निवीर योजना को समाप्त कर दिया जाएगा। बता दें, कारगिल दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अग्निवीर योजना पर बोलते हुए कहा कि सेना का रिफॉर्म्स हमारी पहली प्राथमिकता है। अग्निपथ योजना इसका हिस्सा है। उन्होंने आगे कहा कि संसद में दशकों तक सेना को युवा बनाने पर चर्चा होती रहीं। कई कमेटियों में ये विषय उठा, लेकिन इस बदलाव की पहले इच्छा शक्ति नहीं दिखाई गई।

अग्निवीर योजना सेना का अपमान है
अग्निवीर योजना को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान इस योजना के कारण भाजपा को हानि भी हुई लेकिन इसके बाद भी भाजपा इस योजना को वापस नहीं लेना चाहती है। अग्निवीर मुद्दे पर शुक्रवार को सपा सांसद अवधेश राय़ ने कहा कि , “मुझे ये कहते हुए गर्व है कि हमारी सेना का एक गौरवशाली इतिहास रहा है, लेकिन अफसोस है कि भाजपा की सरकार ने अग्निवारी योजना की व्यवस्था की है,  इससे ज्यादा अपमान सेना का नहीं हो सकता है।” उन्‍होंने कहा कि जब आईएनडीआईए की सरकार आएगी तो हम 24 घंटों में इस योजना को खत्म करके सामान्य भर्ती करेंगे।”

विपक्षी नेता क्यों कर रहे है विरोध?
अग्निवीर योजना को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत विपक्ष के सभी नेताओं ने आपत्ति जताई है। चुनाव के दौरान भी राहुल गांधी ने बोला भी था कि हमारी सरकार आते ही इस योजना को खत्म कर देंगे। हालांकि, राहुल गांधी के मुताबिक, इस योजना के बाद शहीद दो तरह के हो गए है। एक सामान्य जवान और एक अधिकारी, जिन्हें पेंशन, शहीद का दर्जा, सभी सुविधाएं मिलेंगी और दूसरी तरफ एक गरीब व्यक्ति जिस परिवार को अग्निवीर नाम दिया गया है। उसे न तो शहीद का दर्जा मिलेगा, न पेंशन, न कैंटीन की सुविधा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox