अक्षय कुमार ने घटाई अपनी 30 करोड़ रुपए फीस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अक्षय कुमार ने घटाई अपनी 30 करोड़ रुपए फीस

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/बॉलीवुड/मानसी शर्मा – अक्षय कुमार की फ़िल्म बेलबॉटम काफ़ी समय से रिलीज़ को लेकर चर्चा में है। आपको बता दें, कि देश में करोना की दूसरी लहर के चलते फिल्म की रिलीज को रोकना पड़ा ।

अक्षय कुमार की यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली थी मगर नहीं हो पाई ।   अक्षय कुमार ने इस फ़िल्म के लिए 117 करोड़ रुपये चार्ज किये हैं। एक पोर्टल ने इसको लेकर ख़बर प्रकाशित की कि अक्षय ने फ़िल्म के बजट में वृद्धि और रिलीज़ को लेकर अनिश्चतता के चलते निर्माताओं की गुज़ारिश पर अपनी फीस 30 करोड़ रुपये कम कर दी। इस पर अक्षय ने अब अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अक्षय ने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट से इमोजी के ज़रिए अपनी नाख़ुशी ज़ाहिर करते हुए लिखा- सुबह उठते ही इस तरह  के फ़र्ज़ी स्कूप्स सामने आए हैं तो…। बता दें, बेलबॉटम को वाशु भगनानी ने प्रोड्यूस किया है। वाशु ने भी ट्विटर के ज़रिए इन ख़बरों को ग़लत बताया है। वाशु ने ट्विटर एकाउंट से लिखा- इस ख़बर में कोई सच्चाई नहीं है। बेलबॉटम एक पीरियड स्पाई थ्रिलर है, जिसकी कहानी अस्सी के दौर में सेट की गयी है। फ़िल्म में अक्षय एक सीक्रेट एजेंट के किरदार में नज़र आएंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox