पनवेल फार्महाउस में सादगी और जश्न के साथ सलमान खान का 60वां जन्मदिन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-परिवार के बीच केक कटिंग, सामने आया इनसाइड वीडियो

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपना 60वां जन्मदिन पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर बेहद खास अंदाज में मनाया। जन्मदिन के जश्न का एक इनसाइड वीडियो अब सामने आया है, जिसमें सलमान पूरे परिवार के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान बीच में खड़े हैं और उनके चारों ओर परिवार के सदस्य ‘हैप्पी बर्थडे’ गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मौके पर माहौल बेहद भावुक और खुशनुमा नजर आया।

माता-पिता और परिवार के साथ दिखे भाईजान
वीडियो में सलमान खान के साथ उनके पिता सलीम खान और मां सलमा खान मौजूद हैं। सलमान की भांजी आयत, बहनोई आयुष शर्मा और परिवार के अन्य सदस्य भी इस खास पल का हिस्सा बने। आयत अपने पिता आयुष शर्मा की गोद में नजर आईं, वहीं सलीम खान सांता क्लॉज की टोपी पहने दिखे, जिसने माहौल को और भी खास बना दिया। सभी सदस्य मुस्कुराते हुए जश्न का आनंद लेते दिखे।

सेलेब्स की मौजूदगी ने बढ़ाया पार्टी का ग्लैमर
सलमान के जन्मदिन की इस पार्टी में कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए। सामने आए वीडियो में अभिनेता रणदीप हुड्डा, अभिनेत्री करिश्मा कपूर और सलमान की करीबी दोस्त यूलिया वंतूर नजर आईं। करिश्मा कपूर को अपने फोन से तस्वीरें और वीडियो बनाते हुए देखा गया। सितारों की मौजूदगी ने पार्टी में चार चांद लगा दिए।

सोहेल खान ने थामा पिता का हाथ, भावुक पल कैमरे में कैद
एक अन्य वीडियो में सलमान केक काटते नजर आ रहे हैं, जिसमें उनके साथ पिता सलीम खान खड़े हैं और भाई सोहेल खान उन्हें पीछे से थामे हुए दिखाई देते हैं। बैकग्राउंड में ‘मेरे भाई का बर्थडे’ गाना बज रहा है, जो इस पल को और भी खास बना देता है।

शुभकामनाओं की बौछार, पैप्स संग भी मनाया जश्न
जन्मदिन के मौके पर सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री से लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। इससे पहले भाईजान ने पैपराजी के साथ भी केक काटकर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। पनवेल फार्महाउस की यह फैमिली पार्टी सलमान के फैंस के लिए एक यादगार झलक बनकर सामने आई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox