सेक्टर-23 द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-चोरी का ट्रक बरामद -लगातार निगरानी के बाद मिली बड़ी सफलता

नई दिल्ली/द्वारका/उमा सक्सेना/-    द्वारका जिले के सेक्टर-23 थाना पुलिस ने सतर्कता और तकनीकी निगरानी के जरिए तीन कुख्यात ऑटो लिफ्टरों को गिरफ्तार कर एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक चोरी का ट्रक भी बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी से द्वारका और आसपास के इलाकों में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सेक्टर-23 थाना पुलिस की टीम वाहन चोरी और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए गश्त और निगरानी में जुटी थी। इस दौरान हेड कांस्टेबल शेर सिंह ने करीब 300 सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए तीन शातिर अपराधियों—भारत, दीपक और इंदरजीत—की पहचान की, जो दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय होकर नए अपराधों की योजना बना रहे थे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र छिल्लर ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

द्वारका एक्सप्रेसवे से मुंडका तक पीछा
डीसीपी द्वारका जिला अंकित सिंह के नेतृत्व और एसीपी द्वारका किशोर कुमार रेवाला की निगरानी में गठित टीम ने सीसीटीवी इनपुट के आधार पर द्वारका एक्सप्रेसवे से मुंडका की ओर जाल बिछाया। शाम करीब 4 बजे पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी भागने लगे। पुलिस टीम ने मुंडका टोल के पास पीछा कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी और आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भारत (38), दीपक (27) और इंदरजीत (47) के रूप में हुई है, जो सभी नांगलोई और आसपास के इलाकों के निवासी हैं। पूछताछ में सामने आया कि तीनों पहले भी कई वाहन चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में शामिल रह चुके हैं। भारत और इंदरजीत पर पहले से कई एफआईआर दर्ज हैं, जबकि दीपक का नाम भी आबकारी अधिनियम के एक मामले में सामने आ चुका है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि आर्थिक तंगी और नशे की लत के चलते वे वाहन चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देते थे। कम समय में ज्यादा पैसा कमाने की लालसा ने उन्हें अपराध की राह पर धकेल दिया। पुलिस का कहना है कि इनकी गिरफ्तारी से भविष्य में होने वाली कई वारदातें टल गई हैं।

चोरी का ट्रक बरामद
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक चोरी का ट्रक भी बरामद किया है, जिसे सेक्टर-23 थाना क्षेत्र से चोरी किया गया था। पुलिस अब आरोपियों के नेटवर्क और अन्य संभावित मामलों की जांच में जुटी है।

द्वारका जिला पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ाने में मदद मिलेगी। पुलिस ने साफ किया है कि अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox