खरीदना पड़ा महंगा, तो बना ऑटो-चोर: द्वारका एएटीएस ने कुख्यात वाहन लिफ्टर दबोचा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

खरीदना पड़ा महंगा, तो बना ऑटो-चोर: द्वारका एएटीएस ने कुख्यात वाहन लिफ्टर दबोचा

-मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद; द्वारका के दो केस सुलझे

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  द्वारका जिले की एएटीएस टीम ने एक कुख्यात ऑटो-लिफ्टर को गिरफ्तार कर दो मोटर वाहन चोरी के मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल और एक चोरी की स्कूटी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान आदित्य कुमार पुत्र सिकंदर सिंह, निवासी श्याम एन्क्लेव, दिंदारपुर, नजफगढ़, दिल्ली के रूप में हुई है। उसे थाना छावला क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

ऐसे हुआ खुलासा
द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त के निर्देश पर वाहन चोरी रोधी दस्ता क्षेत्र में वाहन चोरी, छीनझपट और लूटपाट की घटनाओं पर लगातार निगरानी रखे हुए था। टीम तकनीकी सर्विलांस, स्थानीय खुफिया सूचना और विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण कर सक्रिय अपराधियों की पहचान कर रही थी।
एसीपी/ऑपरेशन के पर्यवेक्षण में इंस्पेक्टर मनीष यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें एएसआई जितेंद्र सिंह और हेड कांस्टेबल मनीष कुमार, मनोज कुमार, राकेश कुमार व सोमदेव शामिल थे।
9 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे हेड कांस्टेबल मनीष कुमार को गुप्त सूचना मिली कि आदित्य नाम का व्यक्ति छावला क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ घूम रहा है और उसे ठिकाने लगाने की फिराक में है। सूचना के आधार पर टीम ने रणनीतिक जाल बिछाया और आरोपी को दबोच लिया।

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा
पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह ऐप-आधारित डिलीवरी और ट्रांसपोर्ट प्लेटफॉर्म पर काम कर पैसे कमाना चाहता था, लेकिन खुद का वाहन खरीदने में असमर्थ था। इसी कारण उसने दोपहिया वाहन चोरी करने का रास्ता चुना। वह चोरी किए गए वाहनों का इस्तेमाल डिलीवरी कार्य के लिए करने की योजना बना रहा था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद कर ली है। बरामदगी के साथ ही द्वारका जिले के दो वाहन चोरी के मामलों का समाधान हो गया है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह किसी गिरोह से जुड़ा है या अकेले ही वारदातों को अंजाम दे रहा था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox