नजफगढ मैट्रो न्यूज/लखनऊ/- कमलेश तिवारी की हत्या के आरोपियों के पकड़े जाने पर यूपी डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि हम आरोपियों व साजिशकर्ताओं से गहन पूछताछ कर मामले की विवेचना करेंगे।
हत्यारों द्वारा लगातार लोकेशन बदलने पर उन्होंने कहा कि यह यूपी पुलिस का खौफ ही था कि हत्यारे यहां-वहां भागते रहे। राज्य में एसटीएफ व एटीएस की टीमें सक्रिय थीं जिससे हत्यारे एक जगह पर रुक नहीं सके और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी नहीं इस्तेमाल कर रहे थे।
उन्होंने हत्या के कारणों पर कुछ भी कहने से मना कर दिया और बोले कि पूछताछ करने के बाद मामले की विस्तृत पड़ताल की जाएगी। बता दें कि दोनों मुख्य आरोपियों मोइनुद्दीन और अशफाक को एटीएस ने गुजरात-राजस्थान बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। गुजरात एटीएस के डीआईजी हिमांशु शुक्ला की अगुवाई में पुलिस अधीक्षक बीपी रोजिया, एसीपी बीएस चावड़ा और अन्य पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। डीआईजी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है।


More Stories
गुलाबी बाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कुख्यात झपटमार गिरफ्तार, सोने की चेन और चोरी की बाइक बरामद
भारत की जीत पर शोएब अख्तर का विवादित रिएक्शन, फैंस हुए नाराज
गृह मंत्री के नाम पर ठगी! अमित शाह का सचिव बनकर लोगों को ठगता था आरोपी
उत्तम नगर मर्डर केस: आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ढहाया
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
दिल्ली आबकारी नीति केस में 23 को क्लीन चिट, केजरीवाल और सिसोदिया बरी