सांसद द्वारा पैरामिलिट्री गढ़ नारनौल में सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोलने बाबत लोकसभा में की मांग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सांसद द्वारा पैरामिलिट्री गढ़ नारनौल में सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोलने बाबत लोकसभा में की मांग

-एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन महासचिव रणवीर ने किया धन्यवाद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पिछले 5 सालों से लगातार पुर्व अर्धसैनिकों द्वारा जायज मुद्दों को लेकर सरकार के समक्ष मांग उठाई जा रही है। गुरुवार को महेंद्रगढ़ भिवानी लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह के द्वारा हजारों पैरामिलिट्री फोर्सेज की स्वास्थ्य समस्याओ को देखते हुए नारनौल में सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोलने की लोकसभा में मांग की।
                 इस संबंध मे एक्स पैरामिलेट्री फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन महासचिव रणबीर सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा भेजी गई पार्लियामेंट ड्राफ्ट प्रश्न के तहत नारनौल में सीजीएचएस डिस्पैंसरी खोलने की मांग महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह के समक्ष रखी गई थी। जहां गुरुवार को उनकी मांगों को मध्य नजर रखते हुए लोकसभा मे सभापति महोदय के जरिए रखी गई। जिसको लेकर पैरा मिलिट्री फोर्स के परिवारों की तरफ से सांसद महोदय का धन्यवाद किया गया।
                 सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह के द्वारा लोकसभा में पैरामिलिट्री के मांगों का वर्णन करते हुए बताया की पूरे भारत में सैनिकों के साथ पैरामिलिट्री के जवान सबसे ज्यादा हरियाणा से है। जिसमें अकेले जिला महेंद्रगढ़ नारनौल, रेवाड़ी, झज्जर भिवानी व आसपास राजस्थान के खेतड़ी, सिंघाना, बुहाना, चिड़ावा, नीमका-थाना व बहरोड़ को मिलाकर तकरीबन 15 हजार से ज्यादा सेवारत एवं सेवानिवृत्त पैरामिलिट्री परिवार निवास करते हैं और नारनौल शहर इनका सेंटर पड़ता है।
                उन्होंने पैरामिलिट्री की मांगों को लोकसभा में रखते हुए बताया की नारनौल शहर में सीजीएचएस डिस्पैंसरी की स्थापना की जाए ताकि पैरामिलिट्री के परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। नारनौल शहर में सीजीएचएस डिस्पैंसरी खुलने से ना केवल पैैरामिलिट्री परिवारों को लाभ होगा बल्कि हजारों केंद्रीय कर्मचारियों भी सीजीएचएस डिस्पेंसरी का फायदा उठा सकेंगे।
                 इस संबंध में एक्स पैरामिलेट्री फोर्सस वेलफेयर एसोसिएशन नारनौल अध्यक्ष शिवलाल गैनन ने बताया कि जिस प्रकार से गुरुवार को भिवानी लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह के द्वारा पैरामिलिट्री व एक्स पैरामिलेट्री की मांगों को उठाया गया है उससे न केवल उनका मनोबल बढ़ा है बल्कि सरकार के समक्ष उनका विश्वास भी बढ़ने लगा है। पैरामिलिट्री महापंचायत द्वारा सांसद महोदय को 26 दिसंबर को यादव धर्मशाला नारनौल में होने वाली उतर भारतीय पैरामिलिट्री सम्मेलन में आने का न्योता दिया गया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox