नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अक्सर अपने बयानों से विवादों में रहने वाली बालीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत को शुक्रवार को पंजाब में किसानों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को मनाली से चंडीगढ़ जाते समय कीरतपुर साहिब टोल प्लाजा पर कंगना रणौत के काफिले को किसानों ने घेर लिया। शेयर किए वीडियो में कंगना कह रही हैं कि मैं अभी हिमाचल से निकली हूं, क्योंकि मेरी फ्लाइट कैंसिल हो गई है। यहां पंजाब में आते ही भीड़ ने मुझे रोक लिया है। वो खुद को किसान कह रहे हैं। गंदी गालियां दे रहे हैं। जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। तो इस देश में सरेआम इस तरह की मॉब लिंचिंग हो रही है। लेकिन इस दौरान किसान कंगना से उनके बयानों के लिए माफी की मांग करते रहे। तनाव बढ़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल भी बुला लिया गया। काफी देर हंगामा होता रहा। करीब दो घंटे बाद आखिरकार कंगना ने माफी मांगी जिसके बाद किसानों ने उन्हें जाने दिया। वहीं कुछ किसानों ने कंगना के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।
इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना था कि कंगना ने कई बार किसानों और किसान महिलाओं के बारे में गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है। ऐसे में जब तक वे माफी नहीं मांगेंगी, उनका काफिला आगे नहीं जाने दिया जाएगा। काफी देर हंगामे के बाद पुलिसकर्मी एक महिला प्रदर्शनकारी को कंगना की गाड़ी के पास लेकर गए। कंगना ने उन महिला से माफी मांगी, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने भंगड़े डालने शुरू कर दिए। कंगना ने भी गाड़ी से बाहर निकलकर हाथ हिलाया।
किसान आंदोलन के बारे में कंगना रणौत कई बार विवादित बयान दे चुकी हैं। उनके खिलाफ कई मामले भी दर्ज करवाए गए हैं। किसान आंदोलन जब शुरू हुआ था तब कंगना ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पंजाबी बुजुर्ग महिला की फोटो शेयर कर लिखा था कि ऐसे लोग कुछ रुपये लेकर आंदोलन में पहुंच जाते हैं। कंगना ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वे भीड़ में मौजूद महिलाओं से बात करती नजर आ रही हैं। कंगना उनसे कह रही हैं कि- मैंने आपके लिए ऐसा नहीं कहा था। ये मैंने शाहीन बाग की औरतों के लिए कहा था। इसके बाद से किसान कंगना का विरोध कर रहे थे। कंगना की इस टिप्पणी के बाद से पंजाब की महिलाओं में भी उनके खिलाफ काफी आक्रोश था। वहीं इसके बाद गुरुपर्व पर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने का एलान किया तो भी कंगना ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की थी।
काफी जद्दोजहद के बाद कंगना को भीड़ ने जाने दिया। इसके बाद कंगना ने एक और वीडियो शेयर किया। जिसमें वे कह रही हैं कि मैं अपने शुभचिंतकों से कहना चाह रही हूं कि मैं वहां से निकल चुकी हूं। मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं। उन सभी का शुक्रिया जिन्होंने मेरी मदद की। पंजाब पुलिस और सीआरपीएफ का भी शुक्रिया।


More Stories
चेन्नई में अफगानिस्तान का दमदार फैसला, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी
बिहार राजनीति में हलचल: पप्पू यादव की तबीयत खराब, अस्पताल बदला गया
शानदार प्रदर्शन के बावजूद सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा टीम इंडिया में मौका, ICC नियम बने बड़ी बाधा
दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने की मटियाला में विकास की नई शुरुआत, 400 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ
कैब बुकिंग बनी चुनौती! ड्राइवरों की हड़ताल से ओला, उबर और रैपिडो पर असर
भिवानी का नन्हा चैंपियन: 13 वर्षीय हार्दिक ने हाफ मैराथन में बनाया नया रिकॉर्ड