नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिले के बिंदापुर थाना पुलिस ने अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक सक्रिय अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पहले भी चोरी के आठ मामलों में शामिल रह चुका है।
जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिंदापुर थाना पुलिस की टीम लगातार गश्त और निगरानी कर रही थी। इसी क्रम में शाम के समय मटियाला स्थित डस्ट लैंड इलाके में पुलिस टीम को एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दिया।
पुलिस को देखते ही युवक मौके से भागने लगा, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ के दौरान वह मोबाइल फोन के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
इसके बाद पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन का रिकॉर्ड ZIPNET के माध्यम से जांचा, जिसमें तीनों मोबाइल चोरी के पाए गए। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने मोबाइल फोन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान रोशन कुमार (23 वर्ष) निवासी सेक्टर-3, द्वारका के रूप में हुई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, रोशन कुमार पहले भी चोरी के आठ मामलों में शामिल रह चुका है। बरामद तीनों मोबाइल फोन बिंदापुर थाना क्षेत्र में दर्ज अलग-अलग चोरी के मामलों से संबंधित पाए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि इस गिरफ्तारी से मोबाइल चोरी के चार मामलों के खुलासे में सफलता मिली है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह चोरी की अन्य वारदातों में भी शामिल रहा है या नहीं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस