नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- हरियाणा से दिल्ली में अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक आरोपी अनवर हुसैन को पुलिस ने 39 कार्टन अवैध शराब के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे दिल्ली में सप्लाई लेने वालों के बारे में पूछताछ कर रही है।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंटो अलफोंस ने बताया कि चुनावों के मद्देनजर दिल्ली में एक दम से अवैध शराब की मांग बढ़ गई है लेकिन द्वारका पुलिस इस सबसे निपटने व कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पूरी तरह से सजग है। इसी कड़ी में मोहन गार्डन पुलिस ने नजफगढ़ के रास्ते वैगन आर कार के साथ नाला पारकर रात करीब 12.10 बजे के आसपास मोहन गार्डन क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहा था जिसे पुलिस ने 39 कार्टन अवैध शराब के साथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान अनवर हुसैन पुत्र बने अली निवासी ब्रह्मपुरी कालोनी रनहोला के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह केवल शराब लाने का काम करता है और वो भी बतौर चालक। ये शराब नजफगढ़ के सोनू व छोटा को सप्लाई की गई थी। जो इसे रनहोला व उत्तमनगर में सप्लाई के लिए भेजते है। पुलिस एक कार व 39 कार्टन शराब के बरामद कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


More Stories
NDPC मामले में फरार घोषित अपराधी हुआ गिरफ्तार
वृद्धावस्था की गति को धीमा करने में नाड़ीशोधन प्राणायाम प्रभावी- डॉ. रमेश कुमार
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
मोहन गार्डन पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, किया कई मामलों का खुलासा
द्वारका पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने हथियार मामले का घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
बिंदापुर पुलिस ने सक्रिय बदमाश को धर दबोचा