वडोदरा/- इस साल दिसंबर में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार गुजरात में रैलियां और प्रेस कांफ्रेंस कर लोगों में अपनी पहुंच बना रहे हैं। केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी इस साल दिसंबर में होने वाले चुनावों में सत्ता में आती है तो पंजाब के जैसे गुजरात में सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करेगी।
राहुल गांधी के वादे के बाद केजरीवाल का वादा
गुजरात पहुंचे केजरीवाल ने मीडिया से कहा कि गुजरात में सरकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए हैं। उनकी मुख्य मांग पुरानी पेंशन योजना को लागू करना है। मैं उन्हें गारंटी देता हूं कि जब आप सरकार बनाएगी तो हम गुजरात में ओपीएस लागू करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक दिन पहले आश्वासन दिया था कि अगर कांग्रेस गुजरात में सत्ता में आती तो पुरानी पेंशन योजना को बहाल करेगी।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की तरह हम भी गुजरात में ओपीएस लागू करेंगे। वहीं केजरीवाल ने राज्य सरकार के प्रदर्शनकारी कर्मचारियों से अपना संघर्ष जारी रखने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सरकार ओपीएस लागू करती है, तो ठीक है। अगर नहीं, तो हम इसे तब लागू करेंगे जब दो महीने बाद मौजूदा सरकार बदल जाएगी।
केजरीवाल बाले- सरकार बनते ही सुलझा देंगे सरकारी कर्मचारियों के मुद्दे
उन्होंने कहा कि राज्य के कर्मचारी सरकार को चुनने या हराने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के सरकारी कर्मचारियों को आम आदमी पार्टी को बढ़ावा देने और पिछले 27 वर्षों से गुजरात में सत्ता में रही भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जैसे ही आप सरकार बनेगी, हम सरकारी कर्मचारियों सभी मुद्दों को सुलझा लेंगे।


More Stories
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले ‘स्टील प्लेट’ गैंग का हुआ पर्दाफाश, द्वारका पुलिस के हाथ लगे दो शातिर बदमाश!
”छावला पुलिस ने 22 किलो गांजे के साथ एक ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार”
3 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को तिलक नगर पार्किंग से किया गिरफ्तार!
”बुराड़ी इलाके में चोरी, ड्रग एडिक्ट को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी”
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि