गाजियाबाद/- सोमवार को गुरु रामदास पब्लिक स्कूल में प्रतिबिंब एजुकेशन फाउंडेशन एवं दिल्ली के प्रतिदिन न्यूज़ चैनल ने संयुक्त रूप से संजीत हुन के स्वागत में एक शानदार सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर पद्मश्री जितेन्द्र शंटी और समाज सेवक गोल्डी भाई ने गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के सॉफ्टबॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संजीत हुन को सम्मानित किया।
दिल्ली पुलिस में कार्यरत संजीत हुन हाल ही में जापान में आयोजित एशियन सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में खेलकर देश वापिस लौटें है। उन्होने अपनी भारतीय टीम को एशियन सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में चौथे स्थान पर लाने के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। बता दें कि भारतीय टीम पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय आयोजन में चौथा स्थान प्राप्त कर सकी है। उनके देश वापस आने पर उनको व उनके कोच पंकज सिंह महासचिव गाजियाबाद सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन का खेल संगठन व सामाजिक संगठन लगातार स्वागत व सम्मान कर रहे है। सोमवार को पद्मश्री श्री जितेंद्र सिंह शंटी एवं समाज सेवक गोल्डी भाई, संजय मित्तल डायरेक्टर कैलाश चंद्र वर्क एवं उपाध्यक्ष श्री धार्मिक रामलीला कमेटी, ए सी पी सदर थाना अशोक मंडोला तथा अमरजीत कौर पिंकी डायरेक्टर गुरु रामदास पब्लिक स्कूल के द्वारा अभिनंदन किया गया जिसमें गाजियाबाद सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन के प्रवक्ता सुमित भोजकी ने कार्यक्रम का मंच संचालन किया। इस अवसर पर संजीत हुन और प्रशिक्षक पंकज सिंह से स्कूल के बच्चों को पुस्तकें वितरित करवाई गई। कार्यक्रम में अनेकों अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे जिन्होंने अपनी शुभकामनाएं देते हुए सॉफ्टबॉल खेल एवं खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।


More Stories
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले ‘स्टील प्लेट’ गैंग का हुआ पर्दाफाश, द्वारका पुलिस के हाथ लगे दो शातिर बदमाश!
”छावला पुलिस ने 22 किलो गांजे के साथ एक ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार”
3 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को तिलक नगर पार्किंग से किया गिरफ्तार!
”बुराड़ी इलाके में चोरी, ड्रग एडिक्ट को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी”
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि