
मानसी शर्मा/- नेशनल इंटीग्रेटेड फॉर्म ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट (निफ़ा) द्वारा आयोजित सिल्वर जुबली अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर यंग चैंपियन अवॉर्ड प्रदान किए गए। इस अवसर पर देशभर के 700 जिलों से 1200 अवॉर्डी सम्मानित हुए।
कार्यक्रम का पहला चरण भारत मंडपम में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर एवं लेखक शिव खेड़ा, मॉरीशस के राष्ट्रपति के प्रतिनिधि तथा जापान के एम्बेसडर उपस्थित रहे। द्वितीय सत्र करनाल में सम्पन्न हुआ, जिसके मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याणा थे।
वर्ल्ड बुक्स ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड के प्रतिनिधियों ने अवॉर्ड सर्टिफिकेट प्रदान किए। इसी कड़ी में निफ़ा संस्थापक अध्यक्ष प्रीतपाल पन्नू और राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रजापत ने रामपुरा की बेटी डॉ. पूनम प्रजापति भारतीय को निःशुल्क शिक्षा अभियान, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, अंधविश्वास उन्मूलन और नशामुक्ति जागरूकता जैसे सामाजिक कार्यों हेतु यंग चैंपियन अवॉर्ड से सम्मानित किया। साथ ही उनका नाम वर्ल्ड बुक्स ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड में भी दर्ज हुआ।
डॉ. पूनम प्रजापति भारतीय को यह सम्मान मिलने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी।





More Stories
दिल्ली में फिर शुरू होगी हॉट एयर बलून की सवारी, 150 फीट की ऊंचाई से दिखेगा शहर, जानें पूरी डिटेल
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?
सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन में टीम फरीदाबाद का शानदार प्रदर्शन
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
गुभाना गांव में शहीद भगत सिंह की जयंती पर किया नमन।