नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/-
राजधानी दिल्ली में आयोजित “नाइट रनर दिल्ली 2026 – द सिटी रन आफ्टर डार्क” इस बार एक भव्य फिटनेस महोत्सव के रूप में सामने आया, जिसमें करीब 3000 धावकों ने रात के समय भाग लेकर शहर की सड़कों को ऊर्जा, उत्साह और जोश से भर दिया। रंगीन लाइट्स, म्यूजिक और उत्साहित प्रतिभागियों के बीच यह नाइट रन एक यादगार आयोजन बन गया। इस बड़े आयोजन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने एक बार फिर अपना परचम लहराया।

बीआरजी के धावकों ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समूह का नाम रोशन किया।
राकेश कुमार ने 10 किलोमीटर दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
देवेंद्र किशोर प्रसाद ने 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में दमखम दिखाते हुए चैथा स्थान प्राप्त किया। वहीं, धरमवीर ने 5 किलोमीटर दौड़ को मात्र 21 मिनट 37 सेकंड में पूरा कर चैथा स्थान हासिल किया, जो उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है। साथ ही बीआरजी के अन्य धावकों आशुतोष और अमन सागर ने भी पूरी लगन और उत्साह के साथ अपनी दौड़ सफलतापूर्वक पूरी की, जो उनके दृढ़ संकल्प और फिटनेस के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

इवेंट का एक विशेष आकर्षण यह रहा कि बीआरजी के संस्थापक दीपक छिल्लर और डॉ. किरण छिल्लर को रनिंग कम्युनिटी में उनके उत्कृष्ट योगदान, नेतृत्व और प्रेरणादायक कार्यों के लिए अंबेसडर के रूप में आमंत्रित किया गया। दीपक छिल्लर लंबे समय से युवाओं और आम लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में बीआरजी ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में भाग लेकर अपनी अलग पहचान बनाई है।

दीपक छिल्लर ने इस अवसर पर कहा कि, “रात के समय इस तरह का आयोजन लोगों को फिटनेस के प्रति जोड़ने का एक नया और प्रभावी माध्यम है। बीआरजी का उद्देश्य हमेशा से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना रहा है।”
रात में आयोजित इस दौड़ ने यह साबित कर दिया कि फिटनेस के प्रति लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। युवा, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक व सभी वर्गों के लोगों ने इसमें भाग लेकर यह संदेश दिया कि स्वस्थ जीवन ही असली संपत्ति है।
नाइट रनर दिल्ली 2026 न केवल एक खेल आयोजन रहा, बल्कि यह एक सामाजिक संदेश भी लेकर आयाकृ“फिट रहो, आगे बढ़ो”। बीआरजी और इसके धावकों की उपलब्धियां आने वाले समय में और अधिक लोगों को इस दिशा में प्रेरित करेंगी।


More Stories
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले ‘स्टील प्लेट’ गैंग का हुआ पर्दाफाश, द्वारका पुलिस के हाथ लगे दो शातिर बदमाश!
”छावला पुलिस ने 22 किलो गांजे के साथ एक ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार”
3 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को तिलक नगर पार्किंग से किया गिरफ्तार!
”बुराड़ी इलाके में चोरी, ड्रग एडिक्ट को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी”
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि