नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली पुलिस के द्वारका जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल ने “नशे पर लगाम, देश को सलाम” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आदतन अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 400 क्वार्टर अवैध शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही वैगनआर कार बरामद कर जब्त कर ली है।
द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह ने मामले के संदर्भ में बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स सेल लगातार अवैध शराब की तस्करी में शामिल अपराधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कान्हा राम (45) अवैध शराब की खेप लेकर छावला स्थित श्याम विहार फेज-2 क्षेत्र में आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। संदिग्ध वैगनआर कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार से 180 एमएल के 400 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुई।
आरोपी की पहचान-
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कान्हा राम, निवासी श्याम विहार फेज-2, छावला, दिल्ली के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज तीन मामलों में शामिल रह चुका है।
इस संबंध में छावला थाना में एफआईआर के तहत दिल्ली आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अवैध शराब की आपूर्ति किस नेटवर्क के माध्यम से कर रहा था और इस गिरोह में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
द्वारका जिला पुलिस का कहना है कि “नशे पर लगाम, देश को सलाम” अभियान के तहत नशे और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके और समाज को सुरक्षित बनाया जा सके।


More Stories
वन महोत्सव के समापन पर स्व० कृष्ण लाल अरोड़ा की स्मृति में आरजेएस पीबीएच का 599 वां कार्यक्रम संपन्न
द्वारका पुलिस ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालकर दबोचा शातिर चोर
सीबीपीएसी आयुर्वेद संस्थान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
द्वारका पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात बदमाश दीपक उर्फ पोपला गिरफ्तार!
मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल को प्याज की खेती एवं कटाई उपरांत प्रबंधन में किया गया प्रशिक्षित
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र झाड़ौदा में हुई मिशन, 70 लाख पौधारोपण अभियान की शुरूआत