
Makar sakranti
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश में आज मकर संक्रांति का त्यौहार पूरे हर्षोंल्लास से मनाया जा रहा है। श्रद्धालु सुबह से ही आस्था की डुबकी के साथ स्नान दान की परंपरा को निभा रहे हैं। वहीं इस दिन उत्तर भारत में महिलाएं बुजुर्गों को मनाने के लिए तोहफे देती है। जिसे आज पूरी आस्था के साथ मनाया जा रहा है।
आज सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके चलते इस मौके पर देश भर में मकर संक्रांति मानाई जा रही है। कुछ जगहों पर कल, यानी 15 जनवरी को भी यह पर्व मनाया जाएगा। उत्तर भारत में मकर संक्रांति, लोहिड़ी और देव डोली, मध्य भारत में उत्तरायण, पूर्व में बिहू और पेड्डा पांडुया, दक्षिण में पोंगल और मकर विलाक्कु नाम से यह त्योहार मनाया जा रहा है। पूरे देश में मनाये जाने वाले इस पर्व की खास बात यही है कि इसका नाम अलग-अलग जरूर है लेकिन अनेक रंगों के बावजूद परंपरा व मनाने का तरीका सभी का एक ही है। वही एलओसी पर सेना के जवानों ने भी रंगारंग तरीके से लोहड़ी का त्यौहार मनाया और सभी को शुभ कामनाऐं दी।
पूरे देश में श्रद्धालु अपनी-अपनी परंपराओं के साथ इस त्यौहार को मना रहे है। हालाकि इस त्यौहार को नववर्ष की शुरूआत भी माना जाता है। देश में कैसे इस त्यौहार को मनाया जाता है आईये जानते कुछ चित्रों के माध्यम सेः-
1
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थानीय लोगों ने देव डोली स्नान पर्व मनाया। इस दौरान गांव के देवता को भागीरथी में पवित्र डुबकी लगवाई गई।
2
तेलंगाना में मकर संक्रांति के मौके पर पोंगल मनाया जा रहा है। चेन्नई में तेलंगाना की गवर्नर तमिलसाई सौंदरराजन ने घर पर त्योहार मनाया।
3
पश्चिम बंगाल में लोगों ने गंगा सागर में डुबकी लगाई। मकर संक्रांति में पवित्र स्नान करने के लिए यहां 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे हैं।
4
पंजाब में मकर संक्रांति के मौके पर श्रद्धालु अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में अरदास के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदिर के सरोवर में डुबकी लगाई।
5
बिहार के पटना में गांधी घाट पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। हर साल यहां लाखों लोग आते हैं, पर इस साल कोविड की वजह से संख्या कम है।
6
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। हर साल के मुकाबले इस साल कोरोना की वजह से यहां भीड़ कम रही।
7
असम के गुवाहाटी में बिहू मनाया जा रहा है। लोगों ने मेजी जलाई। यह प्रथा खेती के मौसम का अंत सेलिब्रेट करने के लिए होती है।
8
तमिलनाडु के त्रिची में पोंगल सेलिब्रेशन शुरू हो गया है। इस दौरान लोगों ने घरों के दरवाजों को रंगोली से सजाया और पारंपरिक व्यंजन बनाए।
More Stories
दिल्ली: 20 अप्रैल से 5 मई तक पूरे देश में वक्फ संशोधन जागरूकता अभियान चलाएगी बीजेपी
देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए SC ज़िम्मेदार- निशिकांत दुबे, राजनीति मैदान में मचा हंगामा
नजफगढ़ विधायक नीलम पहलवान ने किया राव तुलाराम अस्पताल का औचक दौरा
नजफगढ़ थाना पुलिस ने एनकाउंटर के बाद पकड़ा नामी बदमाश
लक्ष्मीबाई कॉलेज परिसर को गोबर से लीपने के मामले में दिल्ली पंचायत संघ ने दिया पूर्ण समर्थन
प्रकृति भक्त फाउंडेशन ने गुरुद्वारा हरगोबिंदसर साहिब में 1000 पौधे लगाने का लिया संकल्प