दिचाऊं वार्ड की पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने एसएचओ व एसीपी को दी बधाई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
December 16, 2025

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिचाऊं वार्ड की पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने एसएचओ व एसीपी को दी बधाई

दिचाऊं वार्ड की पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान एसएचओ छोटू राम मीणा व एसीपी विजय सिंह यादव को बधाई देते हुए

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस की उपलब्धि पर दिचाऊं वार्ड की पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने वार्ड के अनेकों गणमान्य लोगों के साथ थाने में जाकर एसएचओ छोटू राम मीणा व एसीपी विजय सिंह यादव को बधाई देते हुए उनका फूलमालाओं व बूके प्रदान कर स्वागत किया।

इस अवसर पर उन्होने कहा कि नजफगढ़ देहात में यह पहला अवसर पर जब देहात के किसी थाने को राष्ट्रीय स्तर पर इतना बड़ा सम्मान मिला हो। इसके लिए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की हौंसला अफजाई के लिए उन्हें बधाई देना व उनका स्वागत करना सभी का कर्तव्य बनता है। वह भी अपने वार्ड के थाने को मिले सम्मान के लिए थानाध्यक्ष व एसीपी को इस बधाई का पात्र मानती है। उन्होने इस अवसर पर दोनो अधिकारियों का मुंह मीठा भी करवाया। साथ उन्होने कहा कि एसएचओ श्री मीणा ने इस क्षेत्र से अपराध व अपराधियों को मिटाने मे कोई कोर कसर नही छोड़ी है। आज उनकी वजह से क्षेत्र के लोग चैन की सांस ले रहे हैं। इस अवसर पर एसीपी विजय सिंह ने लोगों को विष्वास दिलाया कि पुलिस सच्ची निष्ठा के साथ काम करती रहेगी और लोगों के सहयोग से क्षेत्र को पूरी तरह से अपराध मुक्त बनाने का प्रयास करेगी। इस मौके पर उन्होने सभी का धन्यवाद भी किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox