त्रिपुरा में छाया भगवाः, टीएमसी हुई साफ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

त्रिपुरा में छाया भगवाः, टीएमसी हुई साफ

- नड्डा बोले- हिंसा व विवाद की राजनीति करने वालों को जनता ने किया खारिज, -टीएमसी बोली हम 2023 की कर रहे तैयारी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/त्रिपुरा/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- त्रिपुरा निकाय चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसके लिए भाजपा नेताओं को बधाई दी और जनता का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आज घोषित हुए 334 वार्ड के नतीजों में 329 वार्ड में जीत दर्ज की है। जिसमें भाजपा ने 112 सीटें पहले ही निर्विरोध जीत ली थी। इस चुनाव में विपक्ष को मात्र 5 सीटें हासिल हुई हैं। हालांकि टीएमसी भी इस चुनाव में भाग ले रही थी और चुनाव से पहले टीएमसी ने त्रिपुरा से भाजपा के सफाये का भी दावा किया था लेकिन अब भाजपा से मात खाने के बाद टीएमसी ने पैंतरा बदलते हुए कहा कि हम 2023 चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। साथ टीएमसी ने भाजपा पर लोकतंत्र को कुचलने का आरोप लगाया है। जबकि भाजपा ने इस जीत को हिंसा व विवाद की राजनीति को करारा जवाब बताया है।
              उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा को भव्य जीत हासिल हुई है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री विप्लव देव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ताओं को दिल से बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि यह विजय राष्ट्रवादी ताकतों, विकासवादी सोच की जीत है। विघटनकारी ताकतों, हिंसा व विवाद की राजनीति करने वालों और त्रिपुरा का अपमान करने वालों को राज्य की जनता ने सिरे से खारिज कर विकास की राजनीति पर अपनी मुहर लगाई है। 14 में से 11 म्युनिसिपल कारपोरेशन में सभी सीटें भाजपा ने जीती हैं। तीन म्युनिसिपल कारपोरेशन में कलिया शहर में 17 में से 16, पाली सागर में 13 में से 12 और अम्बासा में 15 में से 12 सीटें भाजपा ने जीती हैं।
                उन्होंने कहा कि यह जीत पीएम मोदी की नीतियों, उनकी लोक-कल्याणकारी योजनाओं और राज्य के विकास के प्रति डबल इंजन सरकार के कमिटमेंट में जनता के विश्वास का प्रतीक है। पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर को न केवल एक सूत्र में पिरोया है बल्कि इसे उग्रवाद, हिंसा और आए दिन के ब्लॉकेड से मुक्त कर, शांति स्थापित करते हुए, विकास के एक नए युग की शुरुआत की है। भाजपा में विश्वास और अनवरत आशीर्वाद के लिए पुनः प्रदेशवासियों का अभिनंदन!

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox