नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/रोहिणी/नई दिल्ली़/शिव कुमार यादव/-
मदर्स डे पर डीएवी पब्लिक स्कूल, रोहिणी में मदर्स डे स्पेशल समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाल वाटिका से कक्षा दूसरी तक के नन्हे-मुन्नों ने एक दिल को छू लेने वाली गतिविधि में बड़े उत्साह से भाग लिया। इस दौरान उन्होंने बड़े ही प्रेम और गर्व के साथ अपनी माताओं की तस्वीरें अपने हाथों में थामकर प्रदर्शित कीं जिसकारण वह क्षण एक अविस्मरणीय पल बन गया और पूरा वातावरण मां मय हो गया।


डीएवी स्कूल का प्रांगण बच्चों की मुस्कान, उत्साह और अपनी मम्मा के बारे में की जा रही प्यारी-प्यारी बातों से गूंज उठा। इस समारोह ने बच्चों और उनकी माताओं के बीच साझा किए जाने वाले प्रेम, देखभाल और कृतज्ञता के बंधन को बेहद खूबसूरती से दर्शाया। सभी ने मदर्स डे पर आयोजित समारोह की सभी गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेकर पूरा आनन्द लिया। स्कूल प्रबंधन व अतिथियों ने इस समारोह की भूरी-भूरी प्रशंसा की।


More Stories
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले ‘स्टील प्लेट’ गैंग का हुआ पर्दाफाश, द्वारका पुलिस के हाथ लगे दो शातिर बदमाश!
”छावला पुलिस ने 22 किलो गांजे के साथ एक ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार”
3 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को तिलक नगर पार्किंग से किया गिरफ्तार!
”बुराड़ी इलाके में चोरी, ड्रग एडिक्ट को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी”
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
नजफगढ़ में ड्रग्स माफियाओं के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा