
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- आईसीसी टी20 विश्व कप का आगाज अमेरिका के खिलाड़ियों द्वारा किया जा चुका है। इस पहले टूर्नामेंट में कनाडा के खिलाफ यूएसए ने शानदार शुरुआत की है। इस मैच में कनाडा ने अमेरिका को केवल 17.4 ओवर में 195 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके बाद अमेरिका के बैटर अपनी बल्लेबाजी से इस स्कोर को छोटा साबित कर दिया। 17.4 ओवर में अमेरिका ने 3 विकेट गंवाकर जीत को अपने नाम कर लिया।
बता दें कि कनाडा के खिलाफ शुरुआती दो विकेट गंवाने के बाद मैच को एंड्रीज गौस और आरोन जोन्स की जोड़ी ने पलट कर रख दिया। दोनों ने ना सिर्फ फिफ्टी ठोकी बल्कि कनाडा के गेंदबाजों को जमकर धोया। आरोन जोन्स ने महज 22 बॉल पर 6 छक्के और 1 चौका लगाते हुए फिफ्टी पूरी की तो दूसरी तरफ एंड्रीज गौस ने 39 गेंद पर 6 चौके और 2 छक्के मारते हुए हाफ सेंचुरी जमा दी। महज 40 बॉल पर 235 की स्ट्राइक रेट से जोन्स ने 10 छक्के और 4 चौके की मदद से नाबाद 94 रन की पारी खेल टीम को जीत तक पहुंचा दिया।
उप कप्तान ने कहीं ये बात
गौरतलब है कि उप-कप्तान जोन्सने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि यूएसए निडर रवैये के साथ खेलना चाहता था, ने बात रखी। 7वें ओवर में 42/2 पर बल्लेबाजी करने आए जोन्स ने 11वें और 15वें ओवर के बीच कनाडा के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन 5 ओवरों में 17.40 की रन रेट से 87 रन बने, जिसने कनाडा को हैरान कर दिया।साथ ही ये भी कहा कि “मुझे नहीं लगता कि इसे शब्दों में बयां करना आसान है। अपनी टीम को जीत दिलाकर खुश हूं। मैंने सोचा कि 200 से कम का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। हम आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहते थे। मुझे लगता है कि अभ्यास करते समय मैं अपनी प्रक्रिया से गुजरता हूं। इसके अलावा जोन्स ने मैच के बाद कहा, ”ईमानदारी से कहूँ तो, जब मेरी टीम दबाव में होती है तो मुझसे सर्वश्रेष्ठ हासिल होता है।”





More Stories
श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को सपरिवार पहुंचे उद्योगपति एवं समाजसेवी सुशील कानौड़िया
एटीएम में लोहे की पट्टियां फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी के फ्लैट से 321 ग्राम हेरोइन बरामद, पति-पत्नी समेत तीन और पकड़े
दिल्ली पुलिस का ऑटो लिफ्टर गिरोह पर बड़ा प्रहार, 6 आरोपी गिरफ्तार; 38 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में गैंग का कथित शूटर हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार
MCD सदन आप और कांग्रेस की महिला पार्षदों के बीच भिड़ंत, मेयर के माइक में तोड़फोड़ का आरोप