चिन्मयानंद के बचाव में बीच में कूद पड़े स्वामी ओम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चिन्मयानंद के बचाव में बीच में कूद पड़े स्वामी ओम

सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली :- बिग बॉस में नजर आने वाले स्वामी ओम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और स्वामी चिन्मयानंद का बचाव किया। स्वामी ओम ने स्वामी चिन्मयानंद को बेगुनाह बताया है। शाहजहांपुर में पोस्ट ग्रेजुएशन की एक छात्रा के शारीरिक शोषण के गंभीर आरोपों से घिरे पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद के बचाव में स्वामी ओम कूद पड़े हैं। स्वामी ओम ने चिन्मयानंद को न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन छेड़ने की धमकी भी दी। स्वामी ओम ने आगे कहा कि मालिश कराना अपराध नहीं है, दुष्कर्म का आरोप गलत है। स्वामी के साथ अन्याय होगा तो सरकार का विरोध करेंगे। स्वामी ओम ने कहा कि हिंदू धर्म और संतों पर ईसाईयों व सोनिया गांधी के इशारे पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने छात्रा के आरोपो को पूरी तरह से गलत बताते हुए कहा कि ये उन्हें बदनाम करने की साजिश है। जिसे वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। इससे पहले शनिवार को जांच में जुटी एसआईटी ने छात्रा की मां के बयान दर्ज किए। एसआईटी ने छात्रा की मां को पुलिस लाइन स्थित कैंप कार्यालय बुलाया गया, जहां उनसे छात्रा से दुष्कर्म से लेकर संजय से दोस्ती तक पर सवाल-जवाब करते हुए उनके बयान दर्ज किए। चार घंटे तक उनसे पूछताछ होती रही। एसआईटी ने पूछा बेटी के गायब होने के बाद आखिरी बार उससे कब बात हुई, इस पर मां ने बता दिया कि अज्ञात नंबर से बात हुई थी। एसआईटी ने सवाल किया कि क्या बेटी ने उन्हें कभी अपने साथ होने वाली दिक्कतों दुष्कर्म या शारीरिक शोषण के बारे में बताया, इस पर उनका जवाब न में था लेकिन इतना जरूर कहा कि बेटी ने यह कहा कि जब मेरा मोबाइल आधा से एक घंटे तब बंद जाए तो समझ लेना कि बेटी मुसीबत में है। पुलिस ने छात्रा की मां से संजय के बारे में भी मालूमात की, कि वह संजय को कब से जानती हैं और क्या वह उनके घर आता-जाता था। इसका भी जवाब उन्होंने दिया कि बेटी के साथ पढ़ने की वजह से वह उन्हें जानती थी और तीज-त्योहार में आता-जाता भी था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox