भोपाल/नई दिल्ली/- मध्य प्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार अक्षय कांति बम का नामांकन वापस लेना चर्चा का विषय बना हुआ हैं। लेकिन अब कांग्रेस ने इस मामले का पटापेक्ष करते हुए भाजपा पर हमला बोला है। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने नामांकन वापस लेने के लिए अक्षय बम को धमकाया था।

पटवारी ने कहा कि अक्षय बम के खिलाफ एक 17 साल पुराने मामले में आईपीसी की धारा 307 जोड़ी गई थी। उसे पूरी रात अलग-अलग तरीकों से धमकाया गया, जिसके बाद उसने अपना नामांकन वापस ले लिया। उन्होने कहा कि इतना ही नही बम ने अपना नामांकन ही वापस नहीं लिया बल्कि कांग्रेस से नाता तोड़कर बीजेपी में भी शामिल हो गए।

आरोप है कि सतवीर ने पटेल पर कांतिलाल के कहने पर फायरिंग की थी। कोर्ट ने 24 अप्रैल को याचिका स्वीकार कर पुलिस को एफआईआर में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ने का निर्देश दिया। साथ ही बम और उनके पिता कांतिलाल को 10 मई को सत्र अदालत में पेश होने का भी आदेश दिया गया है। हार और बगावत का डरअक्षय कांति बम को कांग्रेस के स्थानीय नेताओं से बगावत और जिंदगी के पहले ही चुनाव में एक बड़ी हार का डर भी सता रहा था।


More Stories
वन महोत्सव के समापन पर स्व० कृष्ण लाल अरोड़ा की स्मृति में आरजेएस पीबीएच का 599 वां कार्यक्रम संपन्न
द्वारका पुलिस ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालकर दबोचा शातिर चोर
सीबीपीएसी आयुर्वेद संस्थान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
द्वारका पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात बदमाश दीपक उर्फ पोपला गिरफ्तार!
मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल को प्याज की खेती एवं कटाई उपरांत प्रबंधन में किया गया प्रशिक्षित
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र झाड़ौदा में हुई मिशन, 70 लाख पौधारोपण अभियान की शुरूआत