अक्षय बम के पाला बदलने पर कांग्रेस ने बोला भाजपा पर हमला, लगाये आरोप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अक्षय बम के पाला बदलने पर कांग्रेस ने बोला भाजपा पर हमला, लगाये आरोप

-कांग्रेस एमपी अध्यक्ष ने कहा- दबाव के लिए ’17 साल पुराने केस में लगाई धारा 307, रात भर दी धमकी’

भोपाल/नई दिल्ली/- मध्य प्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार अक्षय कांति बम का नामांकन वापस लेना चर्चा का विषय बना हुआ हैं। लेकिन अब कांग्रेस ने इस मामले का पटापेक्ष करते हुए भाजपा पर हमला बोला है। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने नामांकन वापस लेने के लिए अक्षय बम को धमकाया था।

पटवारी ने कहा कि अक्षय बम के खिलाफ एक 17 साल पुराने मामले में आईपीसी की धारा 307 जोड़ी गई थी। उसे पूरी रात अलग-अलग तरीकों से धमकाया गया, जिसके बाद उसने अपना नामांकन वापस ले लिया। उन्होने कहा कि इतना ही नही बम ने अपना नामांकन ही वापस नहीं लिया बल्कि कांग्रेस से नाता तोड़कर बीजेपी में भी शामिल हो गए।

         आरोप है कि सतवीर ने पटेल पर कांतिलाल के कहने पर फायरिंग की थी। कोर्ट ने 24 अप्रैल को याचिका स्वीकार कर पुलिस को एफआईआर में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ने का निर्देश दिया। साथ ही बम और उनके पिता कांतिलाल को 10 मई को सत्र अदालत में पेश होने का भी आदेश दिया गया है। हार और बगावत का डरअक्षय कांति बम को कांग्रेस के स्थानीय नेताओं से बगावत और जिंदगी के पहले ही चुनाव में एक बड़ी हार का डर भी सता रहा था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox