कोरोना वैक्सीन पर डब्लयूएचओ का बड़ा बयान, एक साल का लग सकता है समय

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना वैक्सीन पर डब्लयूएचओ का बड़ा बयान, एक साल का लग सकता है समय

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देश विदेश/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ ) के प्रमुख टेड्रोस गेब्रेसियस ने कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर बयान जारी किए हैं। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा है कि यह निश्चित नहीं है कि वैज्ञानिक कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए एक प्रभावी टीका बना पाएंगे। हालांकि हमें उम्मीद है कि कोरोना की वैक्सीन आएगी और इसमें एक साल का समय लग सकता है। वैक्सीन को तेजी से तैयार करने के प्रयास जारी हैं।
यूरोप की संसदीय स्वास्थ्य कमेटी से ऑनलाइन कांफ्रेंसिंग के दौरान डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एडनम गेब्रेसियस ने यह बयान दिया। डब्ल्यूएचओ प्रमुख कहा कि अगर कोरोना की वैक्सीन बन गई, तो यह सार्वजनिक रूप से सभी के लिए उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना बहुत मुश्किल होगा कि हमारे पास कोरोना का टीका होगा। हमारे पास कोरोना वायरस का कभी कोई टीका नहीं रहा। इसलिए, जब इसकी खोज पूरी होगी, तभी यह पहली बार सामने होगा। टेड्रोस ने कहा कि उम्मीद है कि कोरोना को खत्म करने के लिए एक टीका होगा और अनुमान है कि यह हमारे पास एक साल के भीतर उपलब्ध हो सकता है। वैज्ञानिक कह रहे हैं कि अगर तेजी से इस ओर काम जारी रहा तो कुछ महीनों में भी हमें टीका मिल सकता है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox