WCL 2024 की ट्रॉफी भारत ने करी अपने नाम, पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

WCL 2024 की ट्रॉफी भारत ने करी अपने नाम, पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया

-भारतीय खिलाड़ियों की रही अहम भूमिका

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- युवराज सिंह की अगुआई वाली इंडिया चैंपियंस टीम ने पाकिस्तान चैंपियन को हराकर विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स ट्रॉफी जीत ली है। पाकिस्तान के तरफ से भारतीय टीम को 157 का लक्ष्य दिया गया था, जिसमें टीम ने इस टारगेट को पीछे छोड़ते हुए 19.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाकर फाइनल अपने नाम कर लिया है। इंडिया चैंपियंस की जीत में ओपनर अंबाती रायुडू और हाल में टीएमसी की ओर से सांसद बने यूसुफ पठान ने ताबड़तोड़ पारी खेलकर अहम भूमिका निभाते हुए 30 गेंद पर 50 रन बनाए।

बता दें कि टीम इंडिया ने लक्ष्य की शुरुआत शानदार अंदाज में किया था। अंबाती रायडू ने पहले ही ओवर में चौका और छक्का लगाया और उथप्पा ने भी हाथ दिखाने की कोशिश की। हालांकि, इसी कोशिश में वो अपना विकेट गंवा बैठे। उथप्पा ने 10 रन बनाकर, तीसरे ओवर में उथप्पा के बाद रैना भी 4 रन बनाकर आउट हो गए। रैना और उथप्पा दोनों को आमिर यमीन ने आउट किया।

पाकिस्तान की इनिंग
WCL 2024 के फाइनल में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 156 रन बनाए। बर्मिंघम की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन कर पाकिस्तान को बड़े स्कोर तक जाने से रोका। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 41 रन शोएब मलिक ने बनाए। उनके अलावा कामरान अकमल, शोएब मकसूद को अच्छी शुरूआत मिले लेकिन वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए। कामरान ने 24 और शोएब मकसूद ने 21 रन बनाए। आखिर में सोहेल तनवीर ने जरूर 9 गेंदों में 19 रन बनाकर अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में बनाई जगह
इंडिया चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी वहीं पाकिस्तान चैंपियंस ने वेस्टइंडीज को हराकर खिताबी मुकाबले में एंट्री मारी थी। इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान,ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, विंडीज और साउथ अफ्रीका की टीमों ने हिस्सा लिया था। रायुडू को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox