नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/लखनऊ/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मजदूर दिवस के मौके पर प्रदेशवासियों को राशन की दूसरी किस्त देने का काम शुरू किया गया है. इसके अलावा राज्य के मजदूरों को भरण पोषण भत्ता भी दिया गया है।
कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश में लॉकडाउन है और लाखों लोग इस वक्त घर पर हैं. इस संकट की घड़ी में उत्तर प्रदेश की सरकार ने राज्य के 18 करोड़ लोगों को राशन उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है. आज मई दिवस के मौके पर राशन देने की दूसरी किस्त की शुरुआत की जा रही है. इसके अलावा मजदूरों को भी राज्य सरकार की ओर से 1-1 हजार रुपये का भत्ता दिया जा रहा है.
राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ऐलान किया कि राज्य सरकार की ओर से हर व्यक्ति को राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है. इसके लिए सिर्फ राशन कार्ड की जरूरत है और अगर प्रदेश में किसी के पास राशन कार्ड नहीं है, तो प्रशासन को तुरंत राशन कार्ड बनवाकर राशन उपलब्ध करवाने को कहा गया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर राज्य का कोई भी कामगार या श्रमिक देश के किसी दूसरे हिस्से में है, तो वह वहां पर भी राशन कार्ड का नंबर दिखाकर राशन ले सकता है. इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से राज्य के करीब 30 लाख मजदूरों को 1-1 हजार रुपये का भत्ता देने का ऐलान किया। आज मजदूर दिवस के मौके पर योगी आदित्यनाथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के मजदूरों से संवाद करेंगे. योगी सरकार ने आज के दिन को श्रमिकों के लिए समर्पित करने का ऐलान किया। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के लाखों मजदूर इस वक्त अन्य राज्यों में फंसे हुए हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद अब राज्य सरकारों की ओर से मजदूरों को वापस लाने का काम जारी है। योगी आदित्यनाथ ने सभी मजदूरों को भरोसा दिलाया है कि वह जल्दबाजी ना करें, मजदूर जहां हैं वहां पर ही बसों को भेजा जाएगा. बता दें कि बीते दिनों योगी सरकार ने कोटा में फंसे बच्चों को वापस लाने के लिए स्पेशल बसों का इंतजाम किया था।


More Stories
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद
तेहरान पर टेक्नोलॉजी की नजर! हर मूवमेंट पर रखी जा रही थी निगाह!
HOLI 2026: रंगों के साथ करें ये धार्मिक उपाय, घर आएंगी खुशियां
ICC का नया शेड्यूल प्लान: एक दिन में दो सेमीफाइनल, समझें पूरा नियम