UP में सड़क हादसा, 18 यात्रियों की मौत:

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

UP में सड़क हादसा, 18 यात्रियों की मौत:

-बिहार से दिल्ली जा रही बस उन्नाव में टैंकर से टकराई, कई बार पलटी, टुकड़ों में बंटी

उत्तर प्रदेश/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुबह के समय एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक डबल डेकर बस दूध के टैंकर से टकरा गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 20 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार, बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुबह करीब 05:15 बजे बिहार से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस के दूध के टैंकर से टक्कर होने से 18 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकालकर उपचार हेतु सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया। शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

सीएम योगी ने हादसे पर लिया संज्ञान
उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव जिले में हुई सड़क दुर्घटना का संज्ञान लिया और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox