UP पुलिस ने निकाली बंपर भर्तियां, मिलेगी ये सुविधाएं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

UP पुलिस ने निकाली बंपर भर्तियां, मिलेगी ये सुविधाएं

मानसी शर्मा / – उत्तर प्रदेश में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है, UP पुलिस ने बंपर भर्तियां निकाली है। UPपुलिस में कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने खेल कोटा के तहत कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती (UPPRPB SI Recruitment 2023) जारी की है। इस संबंध में UPPRPB की ओर से एक विशेष अधिसूचना भी जारी की गई है।

UP पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक UPपुलिस में सब इंस्पेक्टर के 576 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। इसमें आवेदन करने से पहले उम्मीदवार वैकेंसी से जुड़ी डिटेल्स जरूर जांच लें। UPपुलिस में कॉन्स्टेबल और सब इंस्पेक्टर यानी इंस्पेक्टर पद पर चयनित उम्मीदवारों की सैलरी डिटेल्स आगे देखें।

UP पुलिस SIवेतन

उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को छठे वेतन आयोग के तहत वेतन मिलता है। इसमें मूल वेतन 9,300 रुपये से 34,800 रुपये तक है। इसके अलावा ग्रेड पे 4200 रुपये है।

अन्य सुविधाएं

सब इंस्पेक्टर को मकान किराया भत्ता, महंगाई भत्ता समेत अन्य भत्ते भी दिए जाते हैं। अगर इसकी पूरी गणना की जाए तो UPमें एक सब इंस्पेक्टर को 24,000 रुपये से 80,400 रुपये के बीच इन हैंड सैलरी मिलती है।

UP पुलिस कांस्टेबल वेतन

UP पुलिस में कांस्टेबल के पद पर चयनित उम्मीदवारों की सैलरी की बात करें तो 7वें वेतन के अनुसार वेतनमान 1000 रुपये है। 21700।ग्रेड पे 2000 रुपये और मूल वेतन 21700 रुपये है। सकल वेतन 30 से 40 हजार के बीच है। कांस्टेबलों को महंगाई भत्ता (डीए), चिकित्सा भत्ता, यात्रा भत्ता, मकान किराया भत्ता और अवकाश नकदीकरण भत्ता जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक UPपुलिस में 62000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर, रेडियो ऑपरेटर, सीनियर कांस्टेबल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर जैसे पदों पर भर्तियां होंगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox