
मानसी शर्मा / – फेमस यूट्यूबर मनीष कश्यप को 9 महीन के बाद जेल से जमानत मिल गई है। बता दें कि तमिलनाडु फेक वीडियो मामले में यूट्यूबर मनीष कश्यप को जेल भेजा गया था लेकिन अब 9 महीने बाद सभी मामलों में उन्हें जमानत मिल गई है। मनीष कश्यप आज किसी भी समय जेल से बाहर आ सकते हैं।
9 महीने बाद जेल बाहर आएंगे मनीष कश्यप
दरअसल मनीष कश्यप ने इसी साल मार्च में यूट्यूब पर एक तमिनाडू की वीडियो अपलोड की थी। जेसको लेकर कहा जा रहा था कि वह वीडियो फेक है। फर्जी वीडियो में ऐसा दावा किया गया गया था कि तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी श्रमिकों पर हमला किया जा रहा है और वे वहां सुरक्षित नहीं है। फिलहाल पटना के बेउर जेल में बंद मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी कुमार तिवारी को अदालत से सभी मामलों में जमानत मिल चुकी है।
बता दें कि मनीष कश्यप आज जेल से बाहर आएंगे। मनीष 9महीने बाद जेल से रिहा होंगे। उनके रिहाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मनीष कश्यप के भाई ने बताया कि कश्यप को तमिलनाडु में उनके खिलाफ दर्ज सभी मामलों में पहले ही जमानत मिल गी थी। अब पटना हाई तथा सिविल कोर्ट से भी सभी मामलों में जमानत मिल गई है।
जेल के बाहर जुटी भीड़
बेउर जेल के बाहर मनीष कश्यप के समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई है। मनीष के भाई का कहना है कि उनको बेतिया कोर्ट से जमानत भी मिल गई है। बेउर जेल प्रशासन, चेन्नई और मदुरै कोर्ट से आदेश लेने के बाद ही मनीष को रिहा कर रहा है। बता दें कि रिहाई को लेकर बेउर जेल प्रशासन ने मदुरै और चेन्नई कोर्ट तथा जेल को लेटर लिखा था। बता दें कि कागजी कार्रवाई पूरा होने के बाद मनीष कश्यप की बेउर जेल से रिहाई हो रही है।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”