
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना के कारण दिल्ली में लाॅक डाउन के चलते दिल्ली विश्वविद्यालय ने परिक्षाओं के आयोजन को लेकर एक अहम निर्णय लिया है कि नियमित कॉलेजों और मुक्त विद्यालयी स्कूलों और गैर कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (एनसीवेब) में छात्रों के लिए ऑनलाइन ओपन बुक, टेक-होम परीक्षा का संचालन किया जाएगा।
इस संबंध में विश्वविद्यालय के डीन परीक्षा विनय गुप्ता ने सभी शिक्षकों को उक्त जानकारी देते हुए जल्द से जल्द प्रश्न पत्र जमा कराने के निर्देश दिये है। कोरोना से उपजी परिस्थितियों में विश्वविद्यालय ने यह तय किया है कि सभी परीक्षार्थी ओपन बुक- टेक होम परीक्षा के तहत परीक्षा देंगे जिसकी सूचना सभी विभागाध्यक्षों को पत्र के माध्यम से दे दी गई है। इसमें छात्रों को एनसीवेब के जरीये प्रश्नपत्र उपलब्ध कराये जाएगें जो डाउनलोड करना होगा। परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी। विश्वविद्यालय में ओपन बुक परीक्षा की अवधारणा को आरंभ किया जाएगा, जिसमें छात्र सवालों के जवाब देने के लिए पुस्तकों, नोटों और अन्य अध्ययन सामग्री का उल्लेख कर सकता है। इस संबंध में शिक्षकों को प्रश्नपत्र 3 जून से पहले भेजने के लिए कहा गया है। प्रश्न पत्र डाउनलोड करने, उत्तर पत्रक की जांच करने और उत्तर पत्र अपलोड करने के लिए एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएंगा।परीक्षा के शुरू होने के 3 घंटे के भीतर छात्र को उत्तर पत्र, पोर्टल पर अपलोड करना होगा। हालांकि शिक्षकों ने इस प्रणाली के खिलाफ आपत्ति जताई है फिर भी विश्वविद्यालय ने इन्हे कराने की पूरी तैयारी कर ली है।





More Stories
ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार के भगवानपुर में जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं
कुतुब विहार में जहरीली गैस का कहर, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से ठेकेदार की मौत
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में गैंग का कथित शूटर हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार
देशभर में सबसे प्रदूषित ग्रेटर नोएडा, AQI पहुंचा 357 के पार, जहरीली हवा से सांसों पर संकट
टैक्सी से करते थे ड्रग डिलीवरीः पति-पत्नी गिरफ्तार, बच्चे से कराते से तस्करी, हेरोइन बरामद
एक्टर दिलजीत दोसांझ के शो पर घमासान… BJP का AAP पर पलटवार, ओछी राजनीति का आरोप