ढ़ाई दिन के सांसद को पेंशन और देश के लिए जान देने वालों की पेंशन बंद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ढ़ाई दिन के सांसद को पेंशन और देश के लिए जान देने वालों की पेंशन बंद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वैलफेयर एसोसिएशन द्वारा अपने जायज मुद्दों को लेकर दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में अखिल भारतीय पैरामिलिट्री चैकीदार सेमिनार आयोजित किया गया। इस अवसर पर 13 दिसंबर को संसद हमले में शहीद हुए जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ढ़ाई दिन के सांसद को पेंशन व सभी सुविधाये तथा देश के लिए जान देने वालों की ना पेंशन ना सुविधाये। सरकार को इस गंभीर विषय पर सोचना चाहिए। इस बैठक में विभिन्न राज्यों के संगठन कर्ताओं ने भी हिस्सा लिया।


महासचिव रणबीर सिंह प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए केंद्रीय ग्रहमंत्री से मांग किया कि सरहदी चैकीदारों के भलाई संबंधित मसलों वास्ते अर्धसेनिक कल्याण बोर्ड के गठन व एक्स मैन दर्जा देने को लेकर एक अध्यादेश लाने की आवश्यकता पर बल दिया। अर्धसेनिक बलों के बच्चों के बेहतर शिक्षा वास्ते सरदार पटेल के नाम पर राज्यों की राजधानियों में अर्धसेनिक स्कूल खोले जाएं। राज्यों में एक सर्वे करवाया जाए कि जहां जहां बहुतायत संख्या में पैरामिलिट्री फोर्स के परिवार रहते हैं उन जिलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं वास्ते सीजीएचएस डिस्पेंसरियों का विस्तार किया जाए। डीजी आईटीबीपी के उस तुगलकी फरमान को निरस्त किया जाए जिसमें बाकी सुरक्षा बलों के रिटायर्ड अर्धसेनिकों को कैंटीन से मिलने वाली मदिरा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है ओर साथ ही सीपीसी कैंटीन पर 50 जीएसटी छूट दी जाए।
उन्होने कहा कि केंद्रीय सरकार अपने उस वायदे को पूरा करे जिसमें सेना की तर्ज पर अर्धसेनिक बलों को भी पैरामिलिट्री सर्विस पे देने व सेना की तर्ज पर अर्धसेनिक बलों को भी सुविधाएं देने हेतु बयान दिया गया था। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी वन रैंक वन पेंशन व 2004 के बाद पुनः पुरानी पैंशन बहाली का बौन्नजा घोषित किया जाए, जिनके बीच में माननीय प्रधानमंत्री जी हर साल दिवाली मनाते हैं।
कोषाध्यक्ष वीएस कदम ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि ढ़ाई दिन के सांसद को पैंशन ओर जिन्होंने 13 दिसंबर को पाक आतंकी हमले से संसद को बचाया उन जवानों की पैंशन बंद? पिछले 6 सालों में वर्तमान सरकार ने अर्धसेनिक बलों के कल्याण संबंधी कोई मसला हल नहीं किया है जबकि कई बार जायज मुद्दों को लेकर माननीय ग्रह मंत्री व ग्रह राज्य मंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपें जा चुके हैं। सेमिनार में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आने वाले विधानसभा चुनावों व 2024 के आम चुनावों में 20 लाख पैरामिलिट्री फोर्स के परिवार उसी पार्टी को समर्थन करेंगे जो अर्ध-सेैनिक बलों के हितों की बात करे। माननीय प्रधानमंत्री जी से अपील करते है कि पुर्व अर्धसैनिकों के प्रतिनिधि मंडल बातचीत के लिए बुलाया जाए ताकि जवानों के भलाई संबंधित मसलों पर चर्चा कर समाधान निकाला जा सके। सैमिनार में राज्यों के अलावा सिपाहियों से लेकर सुप्रिया रैंक एडीजी तक ने हिस्सा लिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox