
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने सोमवार को कहा कि सुधारों से जुड़े कदम राष्ट्रीय स्तर पर सहमति बनाकर उठाए जाने चाहिए तथा मौजूदा समय में चल रहे किसानों के आंदोलन के मामले में सरकार को बातचीत के जरिए हल निकालना चाहिए।
उद्योग चैंबर ‘फिक्की’ की वार्षिक आम बैठक को संबोधित करने दौरान शर्मा ने सरकार से यह आग्रह भी किया कि वह कोरोना महामारी के कारण के कारण प्रभावित हुए तबकों को आर्थिक मदद देने में सरकार अधिक उदार रुख दिखाए तथा अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहन पैकेज की व्यवस्था करे। कांग्रेस नेता के अनुसार, देश को जीडीपी के 10 फीसदी का नुकसान हुआ है और 2019-20 की स्थिति तक आने में उसे एक साल का समय और लगेगा। उन्होंने कहा कि हम आज देख रहे हैं कि कृषि कानूनों को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं।
सुधार भागीदारी के आधार पर होने चाहिए, एकतरफा नहीं होना चाहिए। इस संदर्भ में विचार-विमर्श होना चाहिए। कुछ भी जल्दबाजी में औेर सहमति के बिना नहीं होना चाहिए। ऐसा करने का नतीजा हम देख रहे हैं। आंदोलन हो रहे हैं, टकराव है और विश्वास का अभाव है। शर्मा ने कहा कि मेरा व्यक्तिगत तौर पर मानना है कि संवाद और चर्चा के माध्यम से हर चीज का समाधान हो सकता है। इस प्रक्रिया में मुख्यमंत्रियों को भी शामिल किया जाना चाहिए और एक राष्ट्र के तौर पर एक होकर संकट को खत्म करना चाहिए।





More Stories
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देखा छात्राओं का आत्मरक्षा प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस के ‘मिशन शक्ति’ अभियान की सराहना की
फरीदाबाद: भाखरी कचरा विवाद में नया मोड़, विपुल गोयल के सामने आई कृष्णपाल गुर्जर की योजना, कौन होगी कामयाब?
दिल्ली मेट्रो महा विस्तार: 279 KM में 16 नए रूट बनेंगे, नजफगढ़, मीठापुर-करावल से नरेला-बवाना, रोहिणी तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी, DDA मीटिंग में मुहर
वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक, स्कूटी और मोबाइल बरामद; तीन मामले सुलझे
ऋषिकेश निवासी डॉ. राजे नेगी को उत्तराखंड ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन का मुख्य सलाहकार बनाया गया, पेशेवर नैतिकता और मरीजों की सुरक्षा पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण का जोरदार प्रदर्शन