किसानों के प्रदर्शन पर बोले राजनाथ- अन्नदाता की बात सुनने को सरकार तैयार,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

किसानों के प्रदर्शन पर बोले राजनाथ- अन्नदाता की बात सुनने को सरकार तैयार,

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है। सरकार द्वारा किसानों को मनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, हम हमेशा से ही अपने किसानों की बात सुनने के लिए तैयार हैं, उनकी गलतफहमियों को दूर किया जाएगा। कृषि ही एक ऐसा सेक्टर रहा है, जो महामारी के प्रभाव से बचा रहा है।
फिक्की की 93वीं आम बैठक में कृषि कानूनों को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन पर राजनाथ ने कहा, कृषि एक ऐसा क्षेत्र रहा है जो महामारी के दुष्प्रभावों से बचने में सक्षम रहा है और वास्तव में यह सबसे अच्छा है। हमारी उपज और खरीद भरपूर है और हमारे गोदाम भरे हुए हैं।
रक्षा मंत्री ने कहा, हमारे कृषि क्षेत्र के खिलाफ प्रतिगामी कदम उठाने का कोई सवाल ही नहीं है। हाल के सुधारों को भारत के किसानों के सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखकर किया गया है। उन्होंने कहा, हम हमेशा अपने किसान भाइयों की बात सुनने के लिए तैयार रहते हैं, उनकी गलतफहमी को दूर करते हैं और उन्हें वह आश्वासन प्रदान करते हैं जो हम प्रदान कर सकते हैं। हमारी सरकार हमेशा चर्चा और संवाद के लिए तैयार है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox