
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल का नेटवर्क डाउन हो गया है। इस दौरान जीमेल और यूट्यूब की सर्विसेज भी काम नहीं कर रही हैं। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, गूगल की सर्विसेज ठप होने की शुरुआत 11.56 जीएमटी पर हुई थी, जिसका असर पूरी दुनिया में नजर आ रहा है। बता दें कि सर्विस ठप होने के संबंध में गूगल ने भी ट्वीट किया है। अब तक काफी लोग इस बारे में शिकायत दर्ज करा चुके हैं। करीब 54 प्रतिशत लोगों का कहना है कि वह यूट्यूब नहीं चला पा रहे हैं। वहीं, 42 प्रतिशत लोगों ने बताया कि यूट्यूब पर वीडियो नहीं चल रहे हैं, जबकि तीन प्रतिशत लोगों ने लॉगिन फेल होने की शिकायत दर्ज कराई है।
वहीं, जीमेल के संबंध में भी काफी शिकायतें आ रही हैं। 75 प्रतिशत लोगों का कहना है कि वे जीमेल में लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, 15 प्रतिशत लोगों ने वेबसाइट एक्सेस नहीं पाने की जानकारी दी है, जबकि आठ प्रतिशत लोगों का कहना है कि उन्हें ईमेल नहीं मिल रहे हैं। यूट्यूब व गूगल की सेवाऐं ठप होने से लोगों के कामकाज पर भी भारी असर पड़ा है। इसके लिए लोग बार-बार शिकायत कर रहे हैं। हालांकि गूगल ने सिर्फ ट्वीट किया लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई अधिकारिक बयान नही दिया है।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!