SIR विवाद पर तेजस्वी यादव का आरोप – ‘भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग कर रहा है वोट की डकैती’

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

SIR विवाद पर तेजस्वी यादव का आरोप – ‘भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग कर रहा है वोट की डकैती’

अनीशा चौहान/- राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) मामले पर बड़ा बयान देते हुए भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि SIR का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और कल अदालत में उन लोगों को जिंदा पेश किया गया, जिनके नाम मृतकों की सूची में दर्ज थे। तेजस्वी ने इसे ‘वोट की डकैती’ करार देते हुए आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग विपक्ष के वोट घटा रहा है और अपने समर्थकों को फायदा पहुंचा रहा है।

एजेंसियों के बाद अब चुनाव आयोग पर निशाना
तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले भाजपा चुनाव जितने के लिए CBI और ED जैसी एजेंसियों का सहारा लेती थी, लेकिन जब इनका असर कम हुआ, तो अब चुनाव आयोग को आगे कर दिया गया है। उन्होंने 2020 के बिहार चुनाव का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि तब भी चुनाव आयोग ने वोट की चोरी की थी और 12,000 मतों के अंतर से 10 सीटें विपक्ष से छीनी गई थीं। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भी भाजपा पकड़ी गई थी, लेकिन CCTV फुटेज हटाकर मामले को दबा दिया गया।

‘गुजरात के लोग बन रहे हैं बिहार के वोटर’
तेजस्वी यादव ने दावा किया कि अब गुजरात के लोग बिहार के मतदाता बनाए जा रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा के प्रभारी भीखूभाई दलसानिया पटना के वोटर बन गए हैं, जबकि उन्होंने 2024 में गुजरात में अपना वोट डाला था। उनका नाम गुजरात की वोटर लिस्ट से हट चुका है, लेकिन पांच साल पूरे होने से पहले ही वे बिहार में वोट देने के लिए पंजीकृत हो गए। तेजस्वी ने इसे एक सोची-समझी साजिश बताते हुए कहा कि बिहार चुनाव के बाद ऐसे नाम हटाकर भाजपा अन्य जगहों पर भी फायदा लेने की कोशिश करेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox