अनीशा चौहान/- लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कड़ा पलटवार किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा, “अगर किसी के नेतृत्व में 90 बार चुनाव हारने का रिकॉर्ड है, तो वह राहुल गांधी का नेतृत्व है। यहां तक कि उनकी पार्टी के भीतर भी उनके नेतृत्व पर सवाल उठाए जाते हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी चुनाव हारने के बाद कभी EVM पर सवाल उठाते हैं तो कभी मतदाताओं को दोष देते हैं।
कांग्रेस के बहानों पर तंज
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने कभी दावा किया कि भाजपा के लिए EVM में हेरफेर की गई है, फिर मांग की कि EVM पर प्रतिबंध लगाकर मतपत्र वापस लाए जाएं, और बाद में आरोप लगाया कि EVM को रिमोट से हैक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर हार के बाद नए बहाने ढूंढती रही, लेकिन आत्ममंथन नहीं किया। चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर बार-बार आरोप लगाना कांग्रेस की आदत बन गई है।
‘बवंडर नहीं, ब्लंडर है’
अनुराग ठाकुर ने कहा, “कल कुछ कांग्रेस नेता कह रहे थे कि राहुल गांधी और विपक्ष ने बवंडर खड़ा किया है। असल में यह बवंडर नहीं, बल्कि ब्लंडर है।” उन्होंने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, “धूल चेहरे पर थी और आज आईना साफ करते रहे।” ठाकुर ने आरोप लगाया कि बिहार चुनाव हार की आशंका से कांग्रेस और विपक्षी दल पहले ही झूठे आरोप लगाने की तैयारी कर रहे हैं।


More Stories
नेपाल : ‘मिस नेपाल’ से सफ़र शुरू हुआ आज रेस्क्यू ऑपरेशन में उड़ान भर रही है पहली हेलीकाप्टर पायलट प्रिया अधिकारी
ऋषिकेश में “क्लीन एयर अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन, महापौर शम्भू पासवान ने की शिरकत
UK: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ऋषिकेश नगर कार्यकारिणी घोषित, दिनेश पैन्यूली को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष का दायित्व
द्वारका में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, कासगंज से आरोपी गिरफ्तार
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
टाटा मोटर्स में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़