राजस्थान/अनीशा चौहान/- राजस्थान के दौसा जिले में 13 अगस्त की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी दौसा-मनोहरपुर राजमार्ग पर बापी के पास एक खड़े ट्रक से भीषण टकरा गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 7 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए हैं।

कहां और कैसे हुआ हादसा?
यह घटना बुधवार तड़के करीब 4:30 बजे हुई, जब श्रद्धालु खाटूश्याम मंदिर के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार में जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायलों का इलाज जारी
स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया। दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है। गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि 3 का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधीक्षक सागन राणा ने कहा कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा ड्राइवर की लापरवाही, तेज रफ्तार या थकान के कारण हुआ।


More Stories
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
ऑपरेशन VISTA 1.0 में तीन विदेशी नागरिक पकड़े
72 घंटे की एंड्योरेंस दौड़ में गुलाब सिंह का ऐतिहासिक प्रदर्शन
द्वारका मोड़ में रक्तदान शिविर, 90 लोगों ने किया रक्तदान