‘PSPCL’ 900 करोड़ के फायदे में आया- अरविंद केजरीवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘PSPCL’ 900 करोड़ के फायदे में आया- अरविंद केजरीवाल

-पंजाब में फ्री बिजली देने के बाद भी रहा फायदे में, केजरीवाल ने भगवान मान को दी बहुत सारी शुभकामनाएं

पंजाब/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली मुख्यमंत्री व ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पीएसपीसीएल (PSPCL) को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि पंजाब में बिजली मुफ्त करने के बावजूद पीएसपीसीएल फायदे में आ गया है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि, ”पंजाब स्टेट पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड 900 करोड़ के फायदे में आ गया है.. पिछली सरकारों में जो पीएसपीसीएल घाटे में चल रहा था आज वो फ्री बिजली देने के बाद भी फायदे में है। ये नतीजे हैं ‘आप’ सरकार की ईमानदार मेहनत के। इस शानदार उपलब्धि के लिए मैं पंजाब के 3 करोड़ लोगों और भगवंत मान जी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।”

केजरीवाल ने ट्वीट में एक अखबार में छपी खबर भी शेयर की है, जिसमें बताया गया है कि पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान थर्मल पावर उत्पादन और बिजली की बिक्री में सुधार किया है, जिसके बाद करीब 900 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है। बिजली उपभोक्ता राहत की सांस ले सकते हैं क्योंकि बिजली रेगुलेटर द्वारा बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। पीएसपीसीएल ने अर्धवार्षिक ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार सितंबर 2023 तक 564.76 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया और मार्च 2024 तक 336 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया था।

इसके अलावा,अन-ऑडिट आंकड़े पुष्टि करते हैं कि पीएसपीसीएल ने इंडियन एनर्जी एक्सचेंज पर अतिरिक्त बिजली बेचकर अप्रैल और मई 2024 के लिए 286 करोड़ रुपए कमाए हैं। जानकारी के मुताबिक, कोयला खदान से कोयले की आपूर्ति ने न केवल रोपड़ और लेहरा मोहब्बत में थर्मल उत्पादन में सुधार किया है, बल्कि घाटे में चल रही पीएसपीसीएल को भी लाभदायक कंपनी में बदल दिया है। पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान, पीएसपीसीएल ने गोइंदवाल साहिब थर्मल परियोजना खरीदी और राज्य क्षेत्र में तीसरा थर्मल प्लांट जुड़ने से बिजली आपूर्ति में भी सुधार हुआ है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox