तीन खतरनाक अपराधियों को पकड़ने वाले पुलिस कर्मी किये गये सम्मानित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तीन खतरनाक अपराधियों को पकड़ने वाले पुलिस कर्मी किये गये सम्मानित

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ व बिंदा पुर में तीन ज्वैलरी शोरूम व एक प्रापर्टी डीलर के कार्यालय पर गोली चलाकर दहशत फैलाने व फिर फिरौती मांगने वाले सभी बदमाशों को पकड़ने वाले द्वारका जिला पुलिसकर्मियों को दिल्ली पुलिस के कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव ने प्रशस्ति पत्र व प्रमोशन देकर सम्मानित किया है। उन्होने कर्मियों को ईनाम स्वरूप 10-10 हजार रूपये भी दिये है। कमिश्नर की तरफ से यह सम्मान डीसीपी द्वारका ने अपने कार्यालय में सभी पुलिस कर्मियों को प्रदान किया।

दिल्ली पुलिस के कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव की तरफ से पुलिस कर्मियों को सम्मानित करते हुए डीसीपी द्वारका एंटो अलफोंस


इस अवसर पर डीसीपी द्वारका एंटो अलफोंस ने बताया कि गोली चलाने वाले खतरनाक गैंग के तीन अपराधियों को पकड़कर पुलिस ने बहादुरी का काम किया था। जिसके लिए दिल्ली पुलिस के कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव ने उन्हें सम्मानित किया है। इस सम्मान में द्वारका स्पेशल स्टाफ के निरिक्षक नवीन कुमार, एसआई रंजीव त्यागी, बिजेन्द्र, मनजीत, एएसआई उमेश, सुरेन्द्र, हवलदार अशोक, सुमित, सिपाही प्रवीण, राजुराम, संदीप व कुलभुषण को सम्मान दिया गया है। उन्होने बताया कि एक एंनकाउंटर में उन्होने दो खतरनाक अपराधियों को पकड़ा था। जो क्षेत्र में दहशत व अपराध का पर्याय बनते जा रहे थे। स्पेशल स्टाफ टीम ने अपराधियों से तीन आधुनिक पिस्टल, चार पिस्टल मैगजीन और 18 जिंदा कारतूस बरामद किये थे। और अपराध में शामिल कार भी बरामद की थी। उन्होने बताया कि सभी को 10-10 हजार रूपये नगद व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। तथा दो सिपाही संदीप व कुलभुषण जिन्होने गोलियों के बीच अपराधियों का दबौचने का काम किया उन्हे पदौन्नति देकर सम्मानित किया है। डीसीपी श्री अलफोंस ने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की इस बहादुरी सम्मान पर उन्हें बधाई दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox