पीएम मोदी ने वीसी के माध्यम से श्री केदारनाथ में चल रहे कार्यों की ली जानकारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पीएम मोदी ने वीसी के माध्यम से श्री केदारनाथ में चल रहे कार्यों की ली जानकारी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देहरादून/नई दिल्ली/मनोजीत सिंह/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से श्री केदारनाथ में चल रहे कार्यों की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने ड्रोन के माध्यम से श्री केदारनाथ में चल रहे विभिन्न कार्यों का अवलोकन भी किया। उन्होंने केदारनाथ मन्दिर परिसर, आदिगुरू शंकराचार्य की समाधि, सरस्वती घाट पर बने पुल एवं आस्था, केदारनाथ में बन रही गुफाओं, मन्दाकिनी नदी पर बन रहे पुल, मंदाकिनी एवं सरस्वती के संगम पर बन रहे घाटों का अवलोकन किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि रामबाड़ा से केदारनाथ तक छोटे-छोटे पेच को श्री केदारनाथ की स्मृतियों से जोड़ा जाय। इस क्षेत्र में आध्यात्म से संबंधित भी अनेक कार्य किये जा सकते हैं। इस ओर ध्यान दिया जाय। इससे श्रद्धालुओं को श्री केदारनाथ के दर्शन के साथ ही यहां से जुड़ी धार्मिक एवं पारंपरिक महत्व के बारे में भी जानकारी मिलेगी। केदारनाथ के आस-पास जो गुफाएं बनाई जा रही हैं, उनका सुनियोजित तरीके से विकसित किया जा इनका स्वरूप आकर्षक हो। प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी केदारनाथ में निर्माण कार्य तेजी से किये जा सकते हैं। शीर्ष प्राथमिकता के कार्य चिन्हित कर पहले उन्हे पूर्ण कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि भगवान केदारनाथ एवं बदरीनाथ में विभिन्न कार्यों के लिए राज्य सरकार को केन्द्र से हर सम्भव मदद दी जायेगी। उन्होंने कहा कि भगवान बदरीनाथ के लिए भी डेवलपमेंट प्लान बनाया जाए.

वहीँ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी प्रधानमंत्री मोदी को पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी दी –
मुख्यमंत्री ने बताया, मा. प्रधानमंत्री जी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से श्री केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी ली व ड्रोन के माध्यम से विभिन्न कार्यों का अवलोकन किया।इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी को अवगत कराया कि 31 दिसंबर तक सभी निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएंगे।

राज्य को लगभग ₹200 करोड़ की आवश्यकता-मुख्यमंत्री
मा. प्रधानमंत्री जी को बताया कि केदारनाथ में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए राज्य को लगभग ₹200 करोड़ की आवश्यकता होगी। राज्य के लोगों के लिए सीमित संख्या में भगवान केदारनाथ एवं बदरीनाथ जी के दर्शन के लिए अनुमति दी गई है और मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया जल्द काम पूरा हो जायेगा
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में और उनकी प्रेरणा से श्री केदारनाथ जी में पुनर्निर्माण के लिए चल रहे विभिन्न कार्यों के फलस्वरूप एक दिव्य और भव्य केदारपुरी निर्माण का कार्य निरंतर जारी है और जल्दी ही उसे पूर्ण कर लिया जाएगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox