
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पालम विधायक भावना गौड़ ने अपने नये कार्यकाल के पहले विकास कार्य का आज रामफल चौक पर उदघाटन किया है। उन्होने बुधवार को रामफल चौक पर 1 करोड़ 10 लाख की लागत से सड़क निर्माण के कार्य का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक भावना गौड़ ने बताया कि पिछले काफी समय से रामफल चौक की सड़क टूटी हुई पड़ी थी और इसमें बड़े-बड़े गड्ढे भी बन गये थी जिसकारण यहां रोजाना कोई न कोई दुर्घटना भी हो रही थी। उन्होने बताया कि हालांकि यह सड़क डीडीए के तहत आती है और डीडीए को ही इसका निर्माण करना था लेकिन विभाग इस तरफ ध्यान ही नही दे रहा था जिसकारण यहां की कालोनियों के निवासी अनेको बार उन्हे शिकायत कर चुके थे। और वह भी बार-बार डीडीए को लिख चुकी थी लेकिन जब समस्या का समाधान नही हुआ तो उन्होने इसको लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से बात की जिस पर मुख्यमंत्री ने लोगों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री सड़क उन्नत निर्माण योजना के तहत 1 करोड़ 10 लाख की राशि आबंटित कर दी। उन्होने बताया कि अब इस सड़क निर्माण के बाद लोगों की परेशानी दूर हो जायेगी। उन्होने बताया कि रामफल चौक पर ब्रह्मा अपार्टमैंट से हैप्पी गणपती एंक्लेव तक इस सड़क के निर्माण का कार्य किया जायेगा। और जल्द ही लोगों गड्ढों से छुटकारा मिल जायेगा। उनके सालों से लंबित पड़ी इस समस्या को दूर करने को लेकर किये गये इस उद्घाटन पर लोगों ने उनका आभार जताया।





More Stories
मांडोठी गोलीकांड: 24 घंटे में पति-पत्नी गिरफ्तार, रिवॉल्वर, डोगा गन और 15 कारतूस बरामद
शादीशुदा महिलाओं के 500 ग्राम सोने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण, स्रोत बताने से नहीं मिलेगी छूट
कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में मोहित यादव ने जीता कांस्य पदक, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया देश का गौरव
प्रधानमंत्री ने दिवाली पर की अर्धसैनिक बलों की वीरता की सराहना, लेकिन पुरानी पेंशन बहाली पर साधी चुप्पी :
ठगी और चोरी की वारदातों में शामिल दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर पहुंची पुलिस
महिला से जुड़े अपराध के मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस को मिली सफलता