काबू से बाहर हुए पेट्रोल-डीजल व एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

काबू से बाहर हुए पेट्रोल-डीजल व एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम

-पैट्रो पदार्थों के बढ़े दामों ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट, लोगों की पीएम से दखल देने की अपील

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-देश में पेट्रोल, डीजल व एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में लगातार बढ़ोतरी का असर आम आदमी के बजट पर पड़ने लगा है। पैट्रो पदार्थों के बेकाबू होते दामों पर सरकार की निष्क्रियता को लेकर लोग सरकार से काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं। हालांकि किसान आंदोलन को लेकर पहले ही लोग सरकार पर शंका की नजर से देख रहे है और अब बेकाबू होते पैट्रो पदार्थों के दामों से लोग पूरी तरह से खफा दिखाई दे रहे है। लोगों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस मामले में दखल देने की अपील की है ताकि लोगों को मंहगाई की मार से बचाया जा सके।
राजधानी दिल्ली समेत देश में पेट्रोल, डीजल व एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे लोग परेशान हैं. रसोई गैस, डीजल व पेट्रोल के दामों में लगातार इजाफे के कारण लोगों की जेब का बजट भी बिगड़ रहा है। अब लोग जरूरत की वस्तुओं के रेट बढ़ने से परेशान होने के साथ-साथ सरकार से नाराज भी नजर आ रहे हैं। डीजल व पेट्रोल के दाम पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रहे हैं। इन बढ़ते दामों के कारण लोग प्रशासन से नाराज है। लोगों का कहना है कि खेती से लेकर के ट्रांसपोर्ट तक के सब काम महंगे हो गए हैं। हर रोज प्रयोग में आने वाली जरूरी वस्तुओं जैसे पेट्रोल, डीजल व एलपीजी गैस सिलेंडर महंगा होने के कारण लोगों के घर का बजट बिगड़ गया है। साथ ही एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम अब भी बढ़े हैं और पहले भी दो बार बढ़ चुके हैं। इसके चलते लोग सरकार से बेहद नाराज नजर आ रहे हैं।
नजफगढ़ देहात में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने आए लोगों ने बढ़े हुए दामों को लेकर अपनी नाराजगी जताई. साथ ही सरकार से मांग की कि सरकार इन दामों में हो रही बढ़ोतरी पर लगाम लगाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। वहीं गृहणियों ने भी सरकार से एलपीजी के दामों में बढ़ौतरी को रोकने की सरकार से मांग की है। महिलाओं ने शंका जाहिर करते हुए कहा कि सरकार की अनदेखी से एक बार फिर घरों में लकड़ियों की मांग बढ़ जायेगी जिससे पेड़ों की बड़े पैमाने पर कटाई हो सकती है और पर्यावरण को भारी नुकसान हो सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox