नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला, कहा किसने बनाया था डिप्टी सीएम?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला, कहा किसने बनाया था डिप्टी सीएम?

नजफ़गढ़ मेट्रो न्यूज़/ बिहार/ भावना शर्मा/- चुनावों में जीत के बाद फिर से मुख्यमंत्री चुने गए नीतीश कुमार उस समय नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर बरस पड़े जब तेजस्वी ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान दिखाई दी तल्खी को तेजस्वी ने सदन के अंदर भी जारी रखा। उन्होंने सदन में मुख्यमंत्री नीतीश पर व्यक्तिगत टिप्पणी की। उन्होंने कहा, नीतीश जी अपनी चुनावी सभाओं में लालू के नौ बच्चों की बात करते थे। कहते थे बेटी पर भरोसा नहीं था। बेटे के लिए नौ बच्चे पैदा किए। क्या नीतीश कुमार को लड़की पैदा होने का डर था, इसलिए उन्होंने दूसरा बच्चा पैदा नहीं किया? मुझे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री इस बात से अवगत हैं कि मेरे माता-पिता की सबसे छोटी संतान एक लड़की है, जो दो बेटों के बाद पैदा हुई थी। इस टिप्पणी का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अब तक चुप थे। तेजस्वी हमारे बेटे के समान हैं और इनके पिताजी (लालू प्रसाद) हमारी उम्र के हैं। तुमको डिप्टी सीएम किसने बनाया था? आप चार्जशीटेड हो, तुम क्या करते हो, हम सब जानते हैं।

सत्ताधारी गठबंधन के विरोध के बावजूद तेजस्वी के सदन में दिए बयान का राजद ने बचाव किया है। राजद नेता सुबोध राय ने कहा कि व्यक्तिगत हमले नहीं होने चाहिए लेकिन यदि दूसरा व्यक्तिगत हमला करेगा तो हम भी चुप नहीं रहेंगे। तेजस्वी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मैं नौकरियों के बारे में बोल रहा था। मैं बिहार के लोगों के सामने झुकता हूं जिन्होंने हमें वोट दिया और हमें सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने में मदद की। लेकिन अधिकारियों के जोड़-तोड़ की वजह से हमें उन वादों को पूरा करने का मौका नहीं मिला। 

दूसरी ओर तेजस्वी के बयानों पर कड़ा विरोध जताते हुए जदयू नेता गुलाम रसूल बलियावी ने कहा है कि सदन के अंदर तेजस्वी ने जो बयान दिया वह बेहद शर्मनाक है। भाजपा नेता संजय सरावगी ने इसे तेजस्वी यादव की हताशा करार दिया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी नतीजे से पहले ही मुख्यमंत्री बनकर घूम रहे थे। अब करारी हार का सामना करने के बाद फ्रस्टेशन में हैं इसलिए अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं।

नीतीश ने दी सफाई, बोले- मैंने किसी का नाम नहीं लिया
उधर, तेजस्वी यादव की इस टिप्पणी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सफाई देते हुए कहा है कि मैंने किसी का नाम नहीं लिया था। उन्होंने कहा, श्मैं प्रजनन दर के बारे में बात कर रहा था और मैंने यह बात परिहास में कही थी। क्या मैंने किसी के बारे में कुछ कहा? लोग इसे खुद ही अपने ऊपर ले रहे हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox