बिहार में गड़ बढ़ाया मानसून, 18 लोगों की जान ले चुकी है बारिश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिहार में गड़ बढ़ाया मानसून, 18 लोगों की जान ले चुकी है बारिश

-मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए किया अलर्ट जारी -आकाशीय बिजली बन रही है मौत का कारण

बिहार/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- बिहार में बारिश जानलेवा हो रही है। आकाशीय बिजली गिरने से करीब 18 लोगों की मौत हो गई है। भागलपुर में चार, बेगूसराय-जहानाबाद में तीन-तीन व्यक्तियों ने जान गंवा दी है। मधेपुरा-सहरसा मे दो-दो लोगों की मौत हुई है। वहीं काराकाट, वैशाली, छपरा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। हालांकि आपता प्रबंधन विभाग ने अब तक 8लोगों की मौत की पुष्टि अधिकारियों के द्वारा कि गई है।

बता दें कि बिहार में मानसून अब लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। एक महीने पहले जहां भीषण गर्मी लोगों की जान ले रही थी। वहीं अब मानसून में भी लोगों की जान जा रही है। बिहार में मानसून की बारिश ने लोगों को जानलेवा गर्मी से राहत तो दी है. लेकिन दूसरी तरफ आकाशीय बिजली का कहर लोगों की जान ले रहा है। बिहार में शुक्रवार को बिजली गिरने से कई लोगों की जान चली गई।

इन जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने बिहार में अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। बिहार के करीब 36 जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है। मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पटना, नालंदा, गया, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, अरवल, रोहतास,कैमूर, भोजपुर, बक्सर में बारिश का अनुमान जताया गया है।

इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी

इसके साथ ही कुछ राज्यों को लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन्में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, चंडिगढ़, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, मणिपुर और केरल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। येलो अलर्ट का मतलब है कि मौसम में बदलाव हो सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित होगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox