एआईएमआईएम विधायक की आपत्ति से सदन हुआ स्तब्ध

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एआईएमआईएम विधायक की आपत्ति से सदन हुआ स्तब्ध

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पटना/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बिहार में नीतीश कुमार की अगुआई में नई सरकार के साथ 17 वीं विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों को आज सदन के सदस्यता की शपथ दिलाई जा रही है, इस सदस्यता के शपथ ग्रहण के दौरान अचानक एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल ईमान ने आपत्ति जताते हुए सदन में थोड़ी देर के लिए अजीबोगरीब स्थिति पैदा कर दी।
दरअसल सदस्यता ग्रहण के क्रम में अख्तरुल ईमान का नाम जैसे ही सदस्यता की शपथ के लिए पुकारा गया वैसे ही उन्होंने खड़े होकर हिंदुस्तान शब्द पर आपत्ति जता दी। अख्तरुल ईमान ने उर्दू में शपथ लेने की इच्छा जाहिर की लेकिन चूंकि उर्दू में भारत की जगह हिंदुस्तान शब्द के इस्तेमाल पर उन्होंने आपत्ति जताते हुए प्रोटेम स्पीकर से भारत शब्द का इस्तेमाल करने की गुजारिश की।
विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि हिंदी भाषा में भारत के संविधान की शपथ ली जाती है। मैथिली में भी हिन्दुस्तान की जगह भारत शब्द का ही इस्तेमाल किया जाता है लेकिन उर्दू में शपथ लेने के लिए जो पत्र मुहैया कराया गया है उसमें भारत की जगह हिंदुस्तान शब्द का इस्तेमाल किया गया है। विधायक ने कहा कि वह भारत के संविधान की शपथ लेना चाहते हैं ना कि हिंदुस्तान की संविधान की।
शपथ ग्रहण के दौरान सदन में अचानक विधायक अख्तरुल ईमान की बात सुन शपथ दिला रहे प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी हैरान हो गए और इस बाबत जीतन राम मांझी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह कोई पहली बार नहीं हो रहा है। ये परंपरा रही है हिंदुस्तान शब्द का इस्तेमाल बहुत पहले से ही होता आ रहा है, लेकिन इसका एआईएमआईएम के विधायक महोदय पर कोई असर नहीं पड़ा और वह अपने बात पर अडे रहे। इससे बाकी विधायक भी हैरान हो गए और अखतरुल ईमान सदन में ध्यानाकर्षण बने रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox